विदेश की खबरें | बाइडन के राहत पैकेज से अगले साल तक संपूर्ण रोजगार बहाल हो सकता है: जेनेट येलेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रिपब्लिकन सीनेटरों का कहना है कि बाइडन द्वारा प्रस्तावित धन राशि बहुत बड़ी है और इसके लिए वे पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के वित्त मंत्री रहे लैरी समर्स द्वारा की गई इस प्रस्ताव की आलोचना का हवाला देते हैं।

रिपब्लिकन सीनेटरों का कहना है कि बाइडन द्वारा प्रस्तावित धन राशि बहुत बड़ी है और इसके लिए वे पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के वित्त मंत्री रहे लैरी समर्स द्वारा की गई इस प्रस्ताव की आलोचना का हवाला देते हैं।

समर्स का कहना है कि बाइडन की इस योजना के चलते देश के आधारभूत ढांचे में सुधार जैसी अन्य पहलों के लिए कम पैसा उपलब्ध हो पाएगा।

येलेन ने रविवार को कहा कि अभी फिलहाल महामारी के कारण उत्पन्न हुई समस्याओं मसलन मंदी, बेरोजगारी, छोटे व्यवसायों का बंद होना तथा स्कूलों को पुन: खोलने जैसी चुनौतियों से निबटने की तत्काल जरूरत है।

सदन और सीनेट ने पिछले हफ्ते एक विधेयक को मंजूरी दी थी जो बाइडन के आर्थिक पैकेज को पारित कराने के लिए आवश्यक है।

सरकार की ओर से शुक्रवार को बताया गया कि जनवरी में अर्थव्यवस्था में महज 49,000 रोजगारों का सृजन हुआ।

येलेन ने कहा, ‘‘रोजगार बाजार के लिहाज से हम अभी गहरी खाई में है और इससे बाहर निकलने का रास्ता बहुत लंबा है।’’ उन्होंने कहा कि यदि बाइडन के राहत पैकेज को मंजूरी मिल जाती है तो देश अगले वर्ष तक यह सारे रोजगार को बहाल कर सकता है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\