विदेश की खबरें | बाइडन प्रशांत क्षेत्र के द्विपीय देशों को अपने पक्ष में करने की करेंगे कोशिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वहीं, प्रशांत क्षेत्र के द्विपीय देशों की चिंता इन महाशक्तियों के द्वंद्व से ज्यादा जलवायु परिवर्तन है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वहीं, प्रशांत क्षेत्र के द्विपीय देशों की चिंता इन महाशक्तियों के द्वंद्व से ज्यादा जलवायु परिवर्तन है।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की योजना बुधवार को प्रशांत द्विपीय देशों के नेताओं और अधिकारियों के साथ दोपहर के भोज के साथ सम्मेलन की शुरुआत करने की है।

अमेरिका के जलवायु दूत जॉन केरी इन नेताओं के साथ गोलमेज सम्मेलन करेंगे और व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन रात्रि भोज में शामिल होंगे व रात के खाने की मेजबानी अमेरिकी कोस्ट गार्ड द्वारा की जाएगी।

बाइडन इन नेताओं को बृहस्पतिवार को विदेश मंत्रालय में संबोधित करेंगे और फिर व्हाइट हाउस में रात्रि भोज की मेजबानी करेंगे। इन नेताओं का अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के निम्न सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी, अमेरिकी वाणिज्य मंत्री गिना रैमोंडो और अमेरिकी कारोबारियों से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है।

व्हाइट हाउस के मुताबिक फिजी, मार्शल आइलैंड, माइक्रोनेशिया, पलाउ, पापुआ न्यू गिनी, सामोआ और सोलोमन आइलैंड,टोंगो, तुवालु, कुक आईलैंड, फ्रेंच पोलिनिशिया और न्यू केलिडोनिया के नेता इस सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं। वहीं, वानुआटु और नाउरु अपने प्रतिनिधि भेज रहे हैं।

व्हाइट हाउस के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और प्रशांत द्वीप मंच के महानिदेशक अपने पर्यवेक्षक भेज रहे हैं।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने कहा, ‘‘यह क्षेत्र के साथ हमारी साझेदारी को प्रदर्शित करता है।’’ उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि जलवायु परिवर्तन, कोरोना वायरस महामारी और आर्थिक प्रगति, समुद्री सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और हिंद प्रशांत क्षेत्र को लेकर वार्ता होगी।

इस तरह का पहला शिखरा सम्मेलन यह दिखाने के लिए हो रहा है कि अब भी अमेरिका इस क्षेत्र में अहम किरदार बने रहने के लिए प्रतिबद्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\