विदेश की खबरें | अफगानिस्तान से सभी सैनिकों को वापस बुलाने संबंधी योजना का ब्योरा देंगे बाइडन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन युद्धग्रस्त अफगानिस्तान से इस साल 11 सितंबर तक सभी अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने की अपनी योजना का ब्योरा बुधवार को प्रस्तुत कर सकते हैं।

वाशिंगटन, 14 अप्रैल अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन युद्धग्रस्त अफगानिस्तान से इस साल 11 सितंबर तक सभी अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने की अपनी योजना का ब्योरा बुधवार को प्रस्तुत कर सकते हैं।

औपचारिक घोषणा से पहले, एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बाइडन ने अफगानिस्तान में शेष बचे अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने और अंत में 20 साल बाद वहां जारी अमेरिकी युद्ध को समाप्त करने का फैसला किया है। अफगानिस्तान में फिलहाल 2,500 अमेरिकी सैनिक हैं।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने मंगलवार को कहा, “राष्ट्रपति, अफगानिस्तान में आगे बढ़ने की योजना पर कल ब्योरा देंगे जिसमें हमारे साझेदारों, सहयोगियों और अफगान सरकार के साथ करीब से समन्वय कर अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने की योजना एवं घटनाक्रम शामिल होगा। साथ ही दुनिया भर के अवसरों एवं खतरों पर ध्यान देने की उनकी प्रतिबद्धता पर भी बात करेंगे।”

एक अधिकारी के मुताबिक, बाइडन इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि अमेरिका 11 सितंबर से पहले अफगानिस्तान से अपने बलों को वापस बुला लेगा और यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

अधिकारी ने कहा, “हम शेष बलों को एक मई से पहले क्रमवार तरीके से वापस बुलाना शुरू कर देंगे और हमारी योजना है कि 9/11 की 20वीं बरसी से पहले अमेरिकी सैनिकों को देश से वापस बुला लें।”

उन्होंने कहा कि सैनिकों की वापसी शर्तों पर आधारित नहीं होगी।

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “राष्ट्रपति का अनुमान है कि शर्तें लगाने वाला रवैया, जैसा कि पिछले दो दशकों में रहा है, वह अफगानिस्तान में सदा के लिए बना रहने वाला है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू