विदेश की खबरें | बाइडन मंच पर लड़खड़ाकर गिरे, कहा-रेत के बैग से टकरा गया था

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बाइडन ने इस पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि वह रेत के एक बैग से टकरा गए थे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बाइडन ने इस पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि वह रेत के एक बैग से टकरा गए थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति कोलोराडो स्प्रिंग्स में वायु सेना अकादमी के मंच पर स्नातकों से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन कर रहे थे और वह जब अपनी सीट की तरफ जाने के लिए मुड़े, तभी वह लड़खड़ाकर गिर गए।

वायु सेना के एक अधिकारी और अमेरिका खुफिया सेवा के दो सदस्यों ने उन्हें उठाया और सीट की तरफ जाने में उनकी मदद की। राष्ट्रपति के गिरने से कार्यक्रम में मौजूद लोग चिंतित होकर उनकी ओर देखने लगे।

बाइडन (80) अमेरिका के इतिहास में सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति हैं।

उन्होंने व्हाइट हाउस लौटने के बाद बृहस्पतिवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में मुस्कुराते हुए कहा, ‘‘मैं रेत के बैग से टकरा गया था।’’ मंच पर टेलीप्रॉम्प्टर को सहारा देने के लिए रेत के दो काले बैग रखे गए थे। ये टेलीप्रॉम्प्टर बाइडन और कार्यक्रम के अन्य वक्ताओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने थे।

व्हाइट हाउस के संचार निदेशक बेन लाबोल्ट ने घटना के बाद ट्वीट किया, ‘‘वह (बाइडन) ठीक हैं। मंच पर रेत से भरा एक बैग रखा हुआ था।’’

दरअसल, बाइडन के लड़खड़ाने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं और इससे राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी उनकी उम्र व सेहत को लेकर लगातार प्रश्न उठाते रहे हैं कि क्या बाइडन देश के शीर्ष पद पर आसीन होने के लिए स्वस्थ हैं। बाइडन कह चुके हैं कि वह 2024 के चुनाव में भी किस्मत आजमाना चाहते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति के निजी चिकित्सक डॉ. केविन ओकोनोर ने फरवरी में उनकी जांच के बाद कहा था कि ‘‘बाइडन 80 साल के स्वस्थ और फुर्तीले व्यक्ति हैं, जो राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारियों को कुशलता से निभाने के लिए एकदम ठीक हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\