विदेश की खबरें | बाइडन ने कहा कि देश में कोविड-19 का टीका पहले किसको दिया जाएगा इसका निर्णय स्वास्थ्य विशेषज्ञ करेंगे: गौंडर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के कोरोना वायरस सलाहकार बोर्ड की एक सदस्य डॉ सेलीन गौंडर के अनुसार बाइडन ने कहा है कि देश में कोविड-19 का टीका पहले किसको दिया जाएगा इसका निर्णय स्वास्थ्य विशेषज्ञ करेंगे।

वाशिंगटन, 28 नवंबर अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के कोरोना वायरस सलाहकार बोर्ड की एक सदस्य डॉ सेलीन गौंडर के अनुसार बाइडन ने कहा है कि देश में कोविड-19 का टीका पहले किसको दिया जाएगा इसका निर्णय स्वास्थ्य विशेषज्ञ करेंगे।

भारतीय मूल की अमेरिकी डॉक्टर और संक्रामक रोग विशेषज्ञ गौंडर ने कहा कि चूंकि कोविड-19 का खतरा विभिन्न वर्ग के लोगों के लिए भिन्न हो सकता है इसलिए टीकाकरण में वरीयता में किसको रखा जाए यह कहना कठिन है इसलिए बाइडन, इसका निर्णय लेने का अधिकार विशेषज्ञों पर छोड़ देंगे।

यह भी पढ़े | Coronavirus: चीनी वैज्ञानिकों का दावा- पूरी दुनिया में भारत से कोरोना महामारी फैला.

माना जा रहा है कि अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा टीके को मंजूरी मिलने के बाद तात्कालिक रूप से टीके के मात्रा सीमित संख्या में उपलब्ध होगी।

गौंडर ने शुक्रवार को सीएनएन से कहा, “स्वास्थ्य कर्मियों के अतिरिक्त, जिन लोगों को टीका देने में प्राथमिकता दी जाएगी वह ऐसे लोग होंगे जिन्हें लंबे समय से कोई बीमारी है, वृद्ध लोग और वे अश्वेत समुदाय जो महामारी से अधिक प्रभावित हुए हैं ।”

यह भी पढ़े | WHO ने कहा, वुहान कोरोना वायरस का स्रोत नहीं है.

उन्होंने कहा, “इन वर्ग के लोगों के बीच भी वरीयता क्रम रखने में समस्या होगी।” उन्होंने कहा, “आप नर्सिंग होम की 85 वर्षीय महिला और 65 वर्षीय अफ्रीकी अमेरिकी व्यक्ति में से किसे प्राथमिकता देंगे, विशेष रूप से तब, जब 65 वर्षीय व्यक्ति के संक्रमित होने का खतरा भी उतना ही है?”

गौंडर ने कहा, “यहीं पर समस्या थोड़ी राजनीतिक हो जाती है। यहां नव निर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा है कि टीके की सीमित आपूर्ति को देने में किसे प्राथमिकता दी जाएगी यह विशेषज्ञ और वैज्ञानिक तय करेंगे।”

गौंडर को बाइडन ने महीने की शुरुआत में कोरोना वायरस सलाहकार बोर्ड में शामिल किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी