जरुरी जानकारी | बाइडन: मंदी अपरिहार्य नहीं, दर्द कुछ समय तक रहेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात आंशिक रूप से यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के कारण पैदा हुए हैं और पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता कि मंदी आने वाली है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात आंशिक रूप से यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के कारण पैदा हुए हैं और पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता कि मंदी आने वाली है।

उन्होंने तोक्यो में सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में स्वीकार किया कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में समस्याएं हैं, लेकिन कहा कि वह दूसरे देशों की तुलना में बेहतर स्थिति में है।

बाइडन ने कहा, ‘‘जो समस्याएं हमारे यहां हैं, वो बाकी दुनिया में भी हैं... लेकिन, दुनिया के बाकी हिस्सों की तुलना में हमारे यहां इनका असर कम है।’’

उन्होंने स्वीकार किया कि अमेरिकी परिवारों पर आपूर्ति में कमी और उच्च ऊर्जा कीमतों का असर पड़ रहा है।

बाइडन ने कहा कि उनकी सरकार अमेरिकी उपभोक्ताओं की तकलीफ कम करने के लिए काम कर रही है, लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि तत्काल समाधान होने की उम्मीद नहीं है।

उन्होंने कहा कि हालात ठीक होने में कुछ वक्त लगेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now