विदेश की खबरें | बाइडन मंगलवार तक कर सकते हैं मंत्रिमंडल के कुछ सहयोगियों के नामों की घोषणा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. आगामी चीफ ऑफ स्टाफ रोन क्लेन ने रविवार को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि बाइडन किस विभाग के प्रमुख के नाम की घोषणा पहले करेंगे।
आगामी चीफ ऑफ स्टाफ रोन क्लेन ने रविवार को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि बाइडन किस विभाग के प्रमुख के नाम की घोषणा पहले करेंगे।
हालांकि समाचार एजेंसी ने अपनी खबर में बताया था कि आगामी हफ्ते में बाइडन विदेश मंत्री और वित्त मंत्री पद के लिए नामित व्यक्ति के नाम की घोषणा कर सकते हैं।
यह भी पढ़े | कनाडा में कोविड-19 के बढ़ रहे आंकड़े डराने वाले, तेजी से वृद्धि जारी.
बाइडन ने संकल्प लिया है कि उनकी सरकार आधुनिक इतिहास में सबसे अधिक विविधताओं वाली होगी।
बाइडन पर लोगों की नजर इस बात को लेकर भी है कि क्या वह पेंटागन, वित्त विभाग आदि की कमान किसी महिला या किसी अफ्रीकी अमेरिकी को देकर इतिहास बनाएंगे।
यह भी पढ़े | G20: पाकिस्तान को जी20 देशों से 80 करोड़ डॉलर की ऋण राहत मिली-रिपोर्ट.
उन्होंने पिछले हफ्ते कहा था कि वित्त विभाग के लिए उनकी पसंद तय है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)