विदेश की खबरें | बाइडन, हैरिस ने 1900 अरब डॉलर के कोविड-19 राहत पैकेज पर 10 रिपब्लिकन सीनेटरों से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कोविड-19 वैश्विक महामारी से प्रभावित अमेरिकियों के लिए 1900 अरब डॉलर के राहत पैकेज पर चर्चा करने के लिए 10 रिपब्लिकन सीनेटरों के साथ बैठक की है।

वाशिंगटन, दो फरवरी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कोविड-19 वैश्विक महामारी से प्रभावित अमेरिकियों के लिए 1900 अरब डॉलर के राहत पैकेज पर चर्चा करने के लिए 10 रिपब्लिकन सीनेटरों के साथ बैठक की है।

अमेरिका में कोविड-19 के कारण 4,43,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है और दो करोड़ 60 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय में सोमवार को हुई यह बैठक करीब दो घंटे चली, लेकिन इसमें किसी तरह का नतीजा नहीं निकला।

सीनेटर सुसन कॉलिन्स ने बैठक के बाद व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और उनके कुछ प्रमुख सहयोगियों के साथ दो घंटे की बहुत उपयोगी, सौहार्दपूर्ण बैठक की जिसमें कोविड-19 राहत पैकेज संबंधी आगामी कदमों पर चर्चा की गई।’’

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि समूह ने इस पीढ़ी के सबसे बड़े स्वास्थ्य एवं आर्थिक संकट से जूझ रहे अमेरिकी लोगों की मदद करने की इच्छा व्यक्त की।

साकी ने कहा कि राष्ट्रपति ने यह उम्मीद भी जताई कि अमेरिकी राहत योजना को मजबूत बनाने के उपायों को लेकर समूह चर्चा जारी रख सकता है और साझा सहमति वाले मुद्दों को लेकर हम आगे बढ़ सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट