विदेश की खबरें | बाइडन ने सऊदी अरब की अपनी यात्रा का किया बचाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ में शनिवार रात ऑनलाइन पोस्ट किए गए लेख में, बाइडन ने पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों की ओर इशारा किया और दावा किया कि इसके चलते ट्रंप प्रशासन के समय की तुलना में इस क्षेत्र में अधिक स्थिरता आयी है और यह अधिक सुरक्षित हुआ है।

‘द वाशिंगटन पोस्ट’ में शनिवार रात ऑनलाइन पोस्ट किए गए लेख में, बाइडन ने पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों की ओर इशारा किया और दावा किया कि इसके चलते ट्रंप प्रशासन के समय की तुलना में इस क्षेत्र में अधिक स्थिरता आयी है और यह अधिक सुरक्षित हुआ है।

हालांकि विशेष रूप से सऊदी अरब के संबंधों का उनका चित्रण रक्षात्मक प्रतीत हुआ, विशेष रूप से ऐसे समय में जब अमेरिका में कुछ लोगों ने यह मांग की कि वह एक यात्रा के माध्यम से सरकार को वैधता प्रदान नहीं करें।

बाइडन ने अमेरिकी ताकत और सुरक्षा को रूसी आक्रमण और चीन से प्रतिस्पर्धा का मुकाबला करने से जोड़ा तथा यह दलील दी कि सऊदी अरब जैसे देशों के साथ सीधे जुड़ने से उन प्रयासों को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है।

बाइडन ने कहा कि उनका उद्देश्य अमेरिका-सऊदी साझेदारी को मजबूत करना तथा मौलिक अमेरिकी मूल्यों को बरकरार रखते हुए पारस्परिक हित एवं जिम्मेदारियों के आधार पर आगे बढ़ना है।

बाइडन ने लिखा, ‘‘मुझे पता है कि सऊदी अरब की यात्रा करने के मेरे फैसले से कई लोग असहमत हैं। मानवाधिकारों पर मेरे विचार स्पष्ट हैं और जब भी मैं विदेश यात्रा करता हूं, मौलिक स्वतंत्रता हमेशा एजेंडे में होता है और यह इस यात्रा के दौरान भी होगा।’’

उल्लेखनीय है कि बाइडन का यह लेख ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ के ‘संडे ओपिनियन सेक्शन’ में दिखाई दिया, जिसके लेखक रहे जमाल खशोगी की 2018 में सऊदी एजेंटों द्वारा हत्या कर दी गई थी।

इस मुद्दे पर, बाइडन ने दलील दी कि उन्होंने हत्या में शामिल सऊदी बलों के खिलाफ प्रतिबंध लगाये और विदेशों में असहमति रखने वालों को परेशान करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए वीजा प्रतिबंध जारी किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\