देश की खबरें | भूपेंद्र पटेल ‘कठपुतली मुख्यमंत्री’, अपने सहायक तक को नहीं बदल सकते: केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि भूपेंद्र पटेल गुजरात के ‘कठपुतली मुख्यमंत्री’ हैं जो अपने सहायक तक को नहीं बदल सकते।

देवभूमि द्वारका (गुजरात), 22 नवंबर आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि भूपेंद्र पटेल गुजरात के ‘कठपुतली मुख्यमंत्री’ हैं जो अपने सहायक तक को नहीं बदल सकते।

आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इशूदान गढ़वी के समर्थन में देवभूमि द्वारका जिले के खंभालिया में एक सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच गुप्त समझौता है।

उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात की जनता के सामने दो चेहरे हैं। एक इशूदान गढ़वी का और दूसरा भूपेंद्र पटेल का। आप किसे वोट देंगे, आप किसे मुख्यमंत्री बनाएंगे?’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़वी युवा हैं, शिक्षित हैं जिनका दिल गरीबों के लिए धड़कता है और वह किसान के बेटे भी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जब वह टीवी पर शो प्रस्तुत करते थे तो उन्होंने किसानों के मुद्दे उठाये और ‘तू-तू-मैं-मैं’ नहीं की। उन्होंने किसानों के लिए काम किया है और अपना जीवन किसानों एवं बेरोजगार युवाओं के लिए समर्पित कर दिया।’’

आप नेता ने कहा, ‘‘दूसरी तरफ भूपेंद्र पटेल हैं। उन्हें कोई अधिकार नहीं है। वह कठपुतली मुख्यमंत्री हैं। वह अपना सहायक तक नहीं बदल सकते। वह अच्छे आदमी हैं, खराब नहीं हैं। मैंने सुना है कि वह बहुत धार्मिक व्यक्ति हैं। लेकिन कोई उनकी नहीं सुनता। वह कठपुतली मुख्यमंत्री हैं।’’

केजरीवाल ने दावा किया कि सोमवार को खंभालिया में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली में कुर्सियां खाली थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘खंभालिया के लोग उनकी रैली में शामिल नहीं हुए और आज हजारों लोग यहां आये हैं। वे अपने बेटे इशूदान को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाने आये हैं।’’

केजरीवाल ने दावा किया कि पहले लोगों के पास भाजपा को हटाने के लिए कोई विकल्प नहीं था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड