देश की खबरें | भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय को एक कार्यक्रम के दौरान गोली लगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकप्रिय भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय बिहार के सारण जिले के जनता बाजार थाना अंतर्गत सेंदुआर गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर हर्ष में चलायी गई गोली लगने से घायल हो गई हैं। यह जानकारी पुलिस ने बृहस्पतिवार को दी।

छपरा, एक जून लोकप्रिय भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय बिहार के सारण जिले के जनता बाजार थाना अंतर्गत सेंदुआर गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर हर्ष में चलायी गई गोली लगने से घायल हो गई हैं। यह जानकारी पुलिस ने बृहस्पतिवार को दी।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को सेंदुरवा गांव में उपाध्याय के कार्यक्रम में आए कुछ लोगों ने गोली चला दी जो उपाध्याय की बाईं जांघ में लगी। पुलिस ने बताया कि

घटना के बाद गायिका को तुरंत पटना के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

हालांकि कार्यक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद घटना प्रकाश में आयी।

जनता बाजार थाना प्रभारी नसरुद्दीन खान ने कहा, ‘‘इस घटना से संबंधित कोई शिकायत पुलिस थाने में दर्ज नहीं कराई गई है। मुझे भी घटना की जानकारी सोशल मीडिया से ही मिली है। इस संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है।’’

निशा की हालत अब स्थिर बतायी गई है।

घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बिहार के कला एवं संस्कृति मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने पीटीआई- को फोन पर बताया, ‘‘मुझे इस घटना के बारे में सूचित किया गया है। यह बेहद निंदनीय है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए। लोगों को पता होना चाहिए कि सार्वजनिक समारोहों, धार्मिक स्थलों, विवाह या अन्य समारोहों में जश्न मनाने के लिए लाइसेंसी बंदूकों से गोलीबारी करना एक अपराध है। आरोपी को सजा मिलनी चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\