जरुरी जानकारी | भारती एयरटेल देश में 5जी क्रांति लाने को पूरी तरह से तैयारः कंपनी बयान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की प्रमुख दूरसंचार सेवा कंपनी भारती एयरटेल ने स्पेक्ट्रम नीलामी में 43,084 करोड़ रुपये मूल्य के स्पेक्ट्रम के लिए बोलियां लगाने के बाद सोमवार को कहा कि वह देश में 5जी क्रांति की शुरुआत करने के लिए माकूल स्थिति में है।

नयी दिल्ली, एक अगस्त देश की प्रमुख दूरसंचार सेवा कंपनी भारती एयरटेल ने स्पेक्ट्रम नीलामी में 43,084 करोड़ रुपये मूल्य के स्पेक्ट्रम के लिए बोलियां लगाने के बाद सोमवार को कहा कि वह देश में 5जी क्रांति की शुरुआत करने के लिए माकूल स्थिति में है।

एयरटेल ने सात दिनों तक चली नीलामी के दौरान 900 मेगाहर्ट्ज, 1800 मेगाहर्ट्ज, 2100 मेगाहर्ट्ज, 3300 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज के बैंड में कुल 19,867.8 मेगाहर्ट्ज का स्पेक्ट्रम हासिल किया है।

एयरटेल ने अपने एक बयान में कहा, "स्पेक्ट्रम की इस बड़ी मात्रा के अधिग्रहण का मतलब है कि कंपनी को आने वाले कई साल तक स्पेक्ट्रम पर कोई राशि खर्च करने की जरूरत नहीं है।"

कंपनी ने भारत में 5जी क्रांति की अगुआई करने के लिए खुद को तैयार बताते हुए कहा कि वह इस क्रांति को लाने के लिए माकूल स्थिति में है।

एयरटेल की देश के हरेक हिस्से में 5जी सेवाएं शुरू करने की योजना है और वह इसकी शुरुआत प्रमुख शहरों से करेगी।

भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी गोपाल विट्टल ने कहा, "नवीनतम नीलामी में यह स्पेक्ट्रम अधिग्रहण तुलनात्मक रूप से काफी कम लागत पर बेहतर स्पेक्ट्रम संपत्ति खरीदने की रणनीति का हिस्सा रहा है। हमें विश्वास है कि हम कवरेज, गति आदि के मामले में देश में बेहतरीन 5जी सेवाएं और अनुभव उपलब्ध कराने में सक्षम होंगे।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\