देश की खबरें | संसदीय चुनाव पर चर्चा के लिये गुवाहाटी में भारतीय जनता पार्टी की बैठक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व 2024 के लोकसभा चुनाव का खाका तैयार करने के लिये गुवाहाटी में पूर्वोत्तर राज्यों, पश्चिम बंगाल और झारखंड के पार्टी अध्यक्षों एवं प्रभारियों के साथ बैठक करेगा। पार्टी की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य ने बुधवार को इसकी जानकारी दी ।

अगरतला, पांच जुलाई केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व 2024 के लोकसभा चुनाव का खाका तैयार करने के लिये गुवाहाटी में पूर्वोत्तर राज्यों, पश्चिम बंगाल और झारखंड के पार्टी अध्यक्षों एवं प्रभारियों के साथ बैठक करेगा। पार्टी की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य ने बुधवार को इसकी जानकारी दी ।

भट्टाचार्य ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा के संगठन महासचिव बी एल संतोष इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

उन्होंने कहा, “भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व बृहस्पतिवार को गुवाहाटी में पूर्वोत्तर राज्यों, पश्चिम बंगाल और झारखंड के प्रदेश अध्यक्षों और प्रभारियों के साथ बैठक करेगा। बैठक का मुख्य एजेंडा अगले साल होने वाले संसदीय चुनावों के लिए खाका तैयार करना है।’’

भट्टाचार्य ने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी त्रिपुरा में दोनों संसदीय सीटों पर जीत हासिल करेगी । उन्होंने कहा, ‘‘हम चर्चा करेंगे कि चुनाव कैसे लड़ा जाए और पूर्वोत्तर राज्यों में मतदान का प्रतिशत कैसे बढ़ाया जाए। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा होगी।’’

त्रिपुरा में टिपरा मोथा की वृहद टिपरालैंड की मूल मांग से जुड़े एक सवाल पर प्रदेश भाजपा प्रमुख कहा कि प्रत्येक पार्टी का अपना मिशन और एजेंडा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने स्वतंत्र त्रिपुरा, टिपरालैंड और ग्रेटर टिपरालैंड के नारे सुने हैं। लेकिन भाजपा 'सबका साथ, सबका विकास' और 'विश्वास' में भरोसा करती है। हमारा दृष्टिकोण लोगों का विकास और सर्वांगीण विकास है।’’

उन्होंने दावा किया कि यह भाजपा ही थी जिसने जनजातीय परिषद क्षेत्रों के विकास के लिए त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) की सीटें 28 से बढ़ाकर 50 करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था।

यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी टीटीएएडीसी को सीधे फंडिंग का समर्थन करती है, भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘भाजपा जिला परिषद क्षेत्रों और उसके लोगों का विकास चाहती है। जब विकास की बात आती है तो यह कभी पीछे नहीं हटती। सरकार ने टीटीएएडीसी के मुख्यालय खुमुलवंग में एक अस्पताल स्थापित करने के लिए 30 करोड़ रुपये प्रदान किए हैं।

इससे पहले दिने में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और माकपा समर्थित ट्रेड यूनियन सीटू के दस नेता भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा में शामिल होने वालों में कांग्रेस के पूर्व नेता प्रशांत भट्टाचार्जी और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आशीष लाल सिंघा शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास