देश की खबरें | भारत जोड़ो यात्रा : राहुल गांधी का लोनी बॉर्डर पर समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ मंगलवार को गाजियाबाद पहुंची जिसका बड़ी संख्या में नोएडा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

नोएडा/गाजियाबाद, तीन जनवरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ मंगलवार को गाजियाबाद पहुंची जिसका बड़ी संख्या में नोएडा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

पार्टी के स्थानीय नेता पंखुड़ी पाठक और नोएडा व गौतमबुद्ध नगर जिले के तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर पर यात्रा में शामिल होने के लिए जुटे।

इस बीच, यात्रा की वजह से संभावित भीड़ को देखते हुए लोनी इलाके में पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न छह बजे तक यातायात मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

यातायात पुलिस ने परामर्श में कहा कि दिल्ली से लगती लोनी सीमा और बागपत से लगती मंडोला सीमा के बीच उल्लेखित अवधि में ई-रिक्शा सहित किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।

दिल्ली में शीतकालीन विराम के बाद यात्रा दोबारा शुरू हुई और मंगलवार दोपहर उत्तर प्रदेश में प्रवेश की जिसका समर्थकों ने भव्य स्वागत किया।

गौरतलब है कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और करीब 150 दिनों में यह करीब 3500 किलोमीटर की दूरी तय कर जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड