देश की खबरें | ‘भारत जोड़ो यात्रा’ करनाल से होकर गुजरी, राहुल गांधी ने कबड्डी का मैच देखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शनिवार को हरियाणा के करनाल जिले से होकर गुजरी, जिसमें ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित बड़ी संख्या में लोग राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पदयात्रा में शामिल हुए।

करनाल (हरियाणा), सात जनवरी कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शनिवार को हरियाणा के करनाल जिले से होकर गुजरी, जिसमें ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित बड़ी संख्या में लोग राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पदयात्रा में शामिल हुए।

यात्रा शनिवार सुबह पड़ोसी पानीपत से करनाल जिले में पहुंची और सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की। रविवार सुबह कुरुक्षेत्र जिले में जाने से पहले यात्रा रात्रि विश्राम के लिए यहां इन्द्री में रुकी।

हरियाणा में 21 से 23 दिसंबर तक यात्रा के पहले चरण में 130 किलोमीटर की दूरी तय की गई थी और यह नूहं, गुरुग्राम तथा फरीदाबाद जिलों से गुजरी थी। यात्रा ने बृहस्पतिवार की शाम उत्तर प्रदेश से फिर से हरियाणा में प्रवेश किया था।

गांधी ने शाम को भूपेंद्र सिंह हुड्डा, के सी वेणुगोपाल, कुमारी सैलजा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ यहां एक कबड्डी मैच देखा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बाद में यहां रोड समुदाय द्वारा आयोजित ‘हवन’ में शामिल हुए।

इससे पहले दिन में गांधी ने प्रमुख खिलाड़ियों के एक समूह के साथ भी बातचीत की।

हुड्डा ने दावा किया कि यात्रा को किसानों, मजदूरों और व्यापारियों सहित जनता का भारी समर्थन मिल रहा है।

पार्टी की हरियाणा इकाई में अंदरूनी कलह की खबरों के बारे में पूछे जाने पर हुड्डा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कोई अंदरूनी कलह नहीं है, कांग्रेस एकजुट है।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या 2014 और 2019 के बीच पार्टी छोड़ने वाले वरिष्ठ नेता ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को मिल रहे समर्थन को देखने के बाद वापस पार्टी में लौटने के लिए उत्सुक होंगे, उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस एक समुद्र है, लोग आते-जाते रहते हैं।’’

इस पर कांग्रेस महासचिव तथा पार्टी के संचार एवं मीडिया विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने हस्तक्षेप किया और कहा कि जम्मू-कश्मीर में 17 नेता फिर से पार्टी में शामिल हुए हैं। रमेश ने कहा, ‘‘वे दो महीने की छुट्टी पर गए थे। उनमें से एक उपमुख्यमंत्री रहे हैं और एक राज्य इकाई के प्रमुख थे। सभी वापस आ गए। आप ऐसा अन्य राज्यों में भी देखेंगे।"

गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस में लौटने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर रमेश ने कहा, ‘‘अगर वह ‘दिल की आजादी’ और ‘मन की आजादी’ चाहते हैं, तो वह जरूर लौटेंगे।’’

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में नवगठित डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (डीएपी) के 17 नेता शुक्रवार को कांग्रेस में वापस लौट आए थे। इनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद और कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई के पूर्व प्रमुख पीरजादा मोहम्मद सईद शामिल हैं।

कड़ाके की ठंड और कोहरे के बावजूद करनाल में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के स्वागत में भारी भीड़ उमड़ी।

यहां सुबह घरौंदा में कोहंद गांव से यात्रा शुरू होते ही गांधी ने लोगों से हाथ मिलाया और बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई। उन्होंने ओबीसी समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात की और उनसे चर्चा की।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के साथ संपन्न होगी।

यह यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से गुजर चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana Cabinet Decision: तेलंगाना कैबिनेट का बड़ा फैसला, बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी कटौती का प्रस्ताव

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\