देश की खबरें | भगवंत मान, दिल्ली के मंत्री रविवार को केजरीवाल के साथ सीबीआई कार्यालय जाएंगे : सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आबकारी नीति मामले में रविवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पेशी के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान भी संघीय एजेंसी के दफ्तर जाएंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल आबकारी नीति मामले में रविवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पेशी के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान भी संघीय एजेंसी के दफ्तर जाएंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि मान के अलावा आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद और दिल्ली के मंत्री भी केजरीवाल के साथ यहां सीबीआई मुख्यालय जाएंगे।

केजरीवाल ने इससे पहले दिन में कहा कि वह आबकारी नीति मामले में सीबीआई के समक्ष पेश होंगे और जोर देकर कहा कि अगर वह ‘भ्रष्ट’ हैं तो दुनिया में कोई भी ‘ईमानदार’ नहीं है।

अपने खिलाफ सीबीआई के समन को लेकर यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और कहा कि अगर भाजपा ने एजेंसी को मुझे गिरफ्तार करने का आदेश दिया है, तो वह ऐसा करने से इनकार नहीं कर सकती।

अधिकारियों ने बताया कि आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने केजरीवाल को तलब किया है। उन्हें जांच दल के सवालों का जवाब देने के लिए रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे एजेंसी के मुख्यालय में उपस्थित रहने को कहा गया है।

केंद्रीय एजेंसी इस मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now