देश की खबरें | भदोही : गंगा नदी में युवती का हाथ-पैर बंधा शव मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उन्होंने बताया कि युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

उन्होंने बताया कि युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिल कुमार ने बताया कि युवती का हाथ पीछे की तरफ करके और दोनों पैर को रस्सी से बांधा गया है। इसके साथ ही उसके दुपट्टे से उसका मुंह भी बंधा हुआ है।

उन्‍होंने बताया कि युवती के शरीर पर सलवार सूट जगह-जगह से गले होने के साथ शरीर से चमड़ी उखड गई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शुरुआती जांच से अनुमान लगाया गया है कि युवती का शव करीब एक हफ्ता पुराना है जो नदी में बहते हुए आज यहां दोपहर बाद पीपा पुल में फंस गया जिसे कुछ स्थानीय लोगों ने देख कर पुलिस को सूचना दी।

अनिल कुमार ने बताया कि युवती को मारने के इरादे से ही उसके हाथ, पैर और मुंह को बांध कर गंगा नदी में फेंका गया है, जिससे वह हाथ पैर ना चला सके और ना सांस ले पाए।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला है। दुष्कर्म की आशंका को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किया जा सकता है।

कुमार ने बताया कि शव को शाम करीब छः बजे गंगा से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और अब आगे की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\