देश की खबरें | बीएफआई ने अदालत से कहा, विश्व चैंपियनशिप के लिये चयनित खिलाड़ियों की हो सकती है समीक्षा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि आगामी महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप को मार्च तक के लिये स्थगित किये जाने के कारण वह देश का प्रतिनिधित्व करने के लिये चुने गये खिलाड़ियों पर अपने पहले के फैसले की फिर से समीक्षा कर सकता है।

नयी दिल्ली, 17 नवंबर भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि आगामी महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप को मार्च तक के लिये स्थगित किये जाने के कारण वह देश का प्रतिनिधित्व करने के लिये चुने गये खिलाड़ियों पर अपने पहले के फैसले की फिर से समीक्षा कर सकता है।

इन खिलाड़ियों में राष्ट्रीय चैम्पियन अरुंधति चौधरी शामिल नहीं हैं। उन्होंने चैंपियनशिप के लिये नहीं चुने जाने पर अदालत का दरवाजा खटखटाया था जिसकी सुनवाई न्यायमूर्ति रेखा पल्ली कर रही थी।

बीएफआई के वकील पार्थ गोस्वामी ने अदालत से दो सप्ताह का समय मांगा ताकि खेल महासंघ यह फैसला कर सके कि वह पहले चयनित खिलाड़ियों को बनाये रखना चाहता है या नयी टीम का चयन करना चाहता है।

वकील ने कहा, ‘‘हमें दो सप्ताह का समय दो, बीएफआई फैसला कर सकता है।’’

बीएफआई के रुख को ध्यान में रखते हुए न्यायाधीश ने मौजूदा युवा विश्व चैंपियन चौधरी की याचिका पर सुनवाई टाल दी और कहा कि चयनित खिलाड़ी ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन को एक पक्ष बनाने के लिये अभी कोई आदेश नहीं दिया जा सकता है।

चौधरी ने अपनी याचिका में कहा था कि लवलीना को ट्रायल्स में भाग लिये बिना विश्व चैंपियनशिप की टीम में चुना गया। अदालत ने इस 19 वर्षीय मुक्केबाज की याचिका पर 10 नवंबर को बीएफआई और खेल मंत्रालय को नोटिस जारी किया था।

इस्तांबुल में चार से 18 दिसंबर तक होने वाली विश्व चैंपियनशिप को तुर्की में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण अगले साल मार्च तक के लिये स्थगित कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Wadala Horror: मुंबई के वडाला में दर्दनाक हादसा, कंटेनर से 40 टन की लोहे की प्लेट नीचे गिरा, दबने से कार चालक की मौत (Disturbing Video)

\