देश की खबरें | भारी तूफान के बीच दिल्ली की पूर्व फर्राटा धाविका संगीता के घर पर गिरा पेड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (तस्वीरों के साथ)

(तस्वीरों के साथ)

नयी दिल्ली, दो मई दिल्ली की पूर्व फर्राटा धाविका संगीता कुमार के लिये शुक्रवार की सुबह आफत लेकर आई जब भारी तूफान के चलते शाहपुर जाट स्थित उनके दोमंजिला महान पर बड़ा पेड़ गिर गया।

1997 और 1999 में जूनियर प्रदेश चैम्पियनशिप में सौ मीटर की दौड़ जीतने वाली संगीता को एक क्षण के लिये लगा कि उनके पति पेड़ के नीचे दब गए हैं क्योंकि वह दिल्ली में तड़के आये तूफान के बीच यह देखने बाहर आये थे कि सब ठीक है या नहीं ।

संगीता अपने दोनों बच्चों के साथ घर से बाहर दौड़ी और दहशत से कांपते उनके पति कृशन कुमार को सिर पर हाथ रखकर बैठे देखा । वह पेड़ के नीचे दबने से बाल बाल बचे थे ।

संगीता ने पीटीआई से कहा ,‘‘ वह सदमे में थे। उन्हें लगा कि हम पेड़ के नीचे दब गए हैं और हमे लगा कि पेड़ उन पर गिर गया है । शुक्र है कि कोई चोटिल नहीं हुआ लेकिन लगता है कि मेरा घर बुरी तरह से टूट फूट गया है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे इसी का डर था । यह पेड़ हमारे घर के सामने सरकारी स्कूल में है । दीमक इसे बुरी तरह खा गई है और यह हमारे घर की तरफ झुक रहा था । मैने इसे हटाने के लिये आवेदन भी दिया था लेकिन स्कूल प्रिंसिपल ने कहा कि वह इसे नहीं छुऐंगे ।’’

42 वर्ष की संगीता ने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि मेरा घर नहीं बचेगा ।’’

इस घटना के बाद के आठ घंटे संगीता के लिये बुरे सपने की तरह थे । बीएसईएस के अधिकारी दोपहर एक बजे के करीब मौके पर पहुंचे ।

संगीता ने कहा ,‘‘ हमने कई लोगों से संपर्क किया । स्थानीय भाजपा विधायक शिखा राय से भी कहा लेकिन उन्हें कहा कि पेड़ हटाना उनका काम नहीं है । हमने किसी तरह घर की बिजली बंद की । हमारा संयुक्त परिवार है और घर में 16 . 17 लोग रहते हैं । हमें समझ ही नहीं आया कि क्या करें ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ बच्चों ने और हम सभी ने सुबह से कुछ खाया नहीं है ।’’

संगीता ने इसके बाद दोस्तों और मीडिया को मदद के लिये बुलाया । आप के पूर्व विधायक सौरभ भारद्वाज ने कुछ लोगों को उनके घर भेजा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\