देश की खबरें | आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता: नए चिकित्सा मंत्री मीणा ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के नवनियुक्त चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने बुधवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में कार्यभार संभाल लिया।

जयपुर, 24 नवंबर राजस्थान के नवनियुक्त चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने बुधवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में कार्यभार संभाल लिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के लिए राज्य के लोगों का स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर है और आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के व्यापक स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि अशोक गहलोत मंत्रिमंडल के पुनर्गठन के तहत मीणा को चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। उन्होंने डॉ रघु शर्मा की जगह ली है जिन्होंने संगठन के लिए काम करने की मंशा से पद छोड़ा था। शर्मा को कांग्रेस ने गुजरात में पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया है।

इस अवसर पर मीणा ने कहा कि प्रदेश में 83 प्रतिशत से अधिक लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीके की पहली और 53 प्रतिशत से अधिक लोगों को दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि दोनों खुराक लिए बिना कोरोना से लड़ाई अधूरी रहेगी, ऐसे में अधिकारियों को समयबद्ध कार्यक्रम बनाकर जल्द से जल्द दूसरी खुराक से वंचित लोगों का टीकाकरण करने के निर्देश दिए जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने महामारी के दौरान चिकित्सा के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने का काम किया है। इसी कड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक केंद्रों पर ज्यादा से ज्यादा निशुल्क जांचें और दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में सभी सीएचसी और पीएचसी पर हर जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि ग्रामीणों को उपचार के लिए शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़े।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी