खेल की खबरें | मैदान पर बाइचुंग, जेजे के साथ सर्वश्रेष्ठ रिश्ते रहे: छेत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय फुटबॉल टीम के करिश्माई खिलाड़ी सुनील छेत्री ने कहा है कि उनके पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया और स्ट्राइकर जेजे लालपेखलुआ के साथ मैदान पर सर्वश्रेष्ठ रिश्ते रहे और ऐसा उनके खेलने के ‘संयोजन’ और ‘आपसी समझ’ के कारण संभव हो पाया।

माले, 30 सितंबर भारतीय फुटबॉल टीम के करिश्माई खिलाड़ी सुनील छेत्री ने कहा है कि उनके पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया और स्ट्राइकर जेजे लालपेखलुआ के साथ मैदान पर सर्वश्रेष्ठ रिश्ते रहे और ऐसा उनके खेलने के ‘संयोजन’ और ‘आपसी समझ’ के कारण संभव हो पाया।

सैंतीस साल के छेत्री पांचवीं बार सैफ चैंपियनशिप में हिस्सा लेने की तैयारी कर रहे हैं और इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले उन्होंने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के साथ बातचीत के दौरान पुराने दिनों को याद किया।

यह पूछने पर कि मैदान के अंदर और बाहर उनके किसके साथ सर्वश्रेष्ठ रिश्ते रहे छेत्री ने कहा, ‘‘मैं इतने सारे खिलाड़ियों के साथ खेला इसलिए ये बदलते रहे। लेकिन मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे मैदान पर और बाहर अच्छे रिश्ते रहे। अगर मैं पूरी तरह से मैदान की बात करूं तो मैं बाइचुंग (भूटिया) और जेजे (लालपेखलुआ) को चुनूंगा और यह इसके लिए उनके साथ मेरा संयोजन और आपसी समझ जिम्मेदार है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अगर यह मैदान के अंदर और बाहर का मिश्रण और करीबी संबंध हैं तो फिर युगेंसन लिंगदोह। वह काफी कम समय खेला लेकिन वह मुझे काफी पसंद था और हम काफी करीब थे। लेकिन मैं सभी के करीब था।’’

छेत्री ने 13 साल पूर्व पहली बार सैफ चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद वह चार बार इस टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

अब तक की पसंदीदा सैफ चैंपियनशिप के बारे में पूछने पर छेत्री ने 2015 के टूर्नामेंट को चुना।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं केरल में 2015-16 में हुई चैंपियनशिप को चुनूंगा जिसे हमने जीता था। फाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ हमारी प्रतिद्वंद्विता और इससे पहले का माहौल शानदार था।’’

सभी सैफ टूर्नामेंटों में जिनका वह हिस्सा रहे उसमें सर्वश्रेष्ठ गोल के बारे में पूछने पर छेत्री ने कहा, ‘‘अफगानिस्तान के खिलाफ तिरूवनंतपुरम में 2015-16 के फाइनल में जेजे का गोल हमेशा मेरा पसंदीदा रहेगा। यह काफी कड़ा मुकाबला था, हम 0-1 से पीछे थे। यह गोल काफी महत्वपूर्ण था और उन्होंने जिस तरह फ्लिक करके गोल किया वह शानदार था। ’’

भारत शुक्रवार से शुरू हो रही सैफ चैंपियनशिप में अपने अभियान की शुरुआत चार अक्टूबर को करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड