देश की खबरें | 2023 के पूर्वार्द्ध में नेक्स्ट आयोजित करने की पूरी कोशिश, 2022 में पूर्वाभ्यास की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि नेशनल एक्जिट परीक्षा (नेक्स्ट) 2023 के पूर्वार्द्ध में हो जाए तथा इस प्रक्रिया को परखने के लिए अगले साल पूर्वाभ्यास करने तथा मेडिकल के विद्यार्थियों के मन से चिंता दूर करने की योजना बनायी जा रही है ।

नयी दिल्ली, 30 जुलाई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि नेशनल एक्जिट परीक्षा (नेक्स्ट) 2023 के पूर्वार्द्ध में हो जाए तथा इस प्रक्रिया को परखने के लिए अगले साल पूर्वाभ्यास करने तथा मेडिकल के विद्यार्थियों के मन से चिंता दूर करने की योजना बनायी जा रही है ।

मंत्रालय ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में हुई एक समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बैठक में चिकित्सा शिक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

नेशनल एक्जिट परीक्षा (नेक्स्ट) स्नातोकोत्तर मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले तथा प्रैक्टिस के वास्ते लाईसेंस प्राप्त करने के लिए साझा अर्हता एवं प्रवेश परीक्षा होगी । यह विदेशी मेडिकल स्नातक विद्यार्थियों के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा का काम करेगी।

मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘ प्रक्रिया को परखने एवं मेडिकल विद्यार्थियों के मन से चिंता दूर करने के लिए पूर्वाभ्यास की योजना बनायी जा रही है और यह पूर्वाभ्यास 2022 में किया जाएगा।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘ यह चर्चा हुई कि नेक्स्ट (पहले और द्वितीय चरण) के नतीजे का उपयोग फाइनल एमबीबीएस की उत्तीर्णता, भारत में आधुनिक मेडिसीन का प्रैक्टिस करने और व्यापक विशेषज्ञता क्षेत्रों में पीजी सीटों के मेधा-आधारित आवंटन के लिए किया जाएगा। ’’

बयान के अनुसार समीक्षा बैठक में नेक्स्ट को विश्वस्तरीय मानक का परीक्षा बनाने के तौर-तरीकों पर भी चर्चा हुई। बैठक में मंडाविया ने इस बात पर बल दिया कि भारत सरकार गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा तथा पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सेवाएं तैयार करने के लिए कटिबद्ध है और इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए संबंधित पक्षों के साथ संपर्क में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज