खेल की खबरें | रणजी ट्राफी के नॉकआउट मैचों की मेजबानी करेगा बेंगलुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरू रणजी ट्राफी के नॉकआउट मैचों की मेजबानी करेगा जो चार जून से क्वार्टरफाइनल से शुरू होंगे और फाइनल 20 जून से खेला जायेगा।

मुंबई, 28 अप्रैल बेंगलुरू रणजी ट्राफी के नॉकआउट मैचों की मेजबानी करेगा जो चार जून से क्वार्टरफाइनल से शुरू होंगे और फाइनल 20 जून से खेला जायेगा।

रणजी ट्राफी का लीग चरण मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शुरू होने से पहले खेला गया था और बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने कहा था कि नॉकआउट इस लुभावनी टी20 लीग के बाद खेले जायेंगे।

समझा जाता है कि खिलाड़ियों के लिये कोई भी अनिवार्य पृथकवास नहीं होगा लेकिन ‘बायो-बबल’ का माहौल बरकरार रखा जायेगा। टीमों और खिलाड़ियों को स्थल पर पहुंचने पर नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट सौंपनी होगी।

चार क्वार्टरफाइनल चार से आठ जून तक खेले जायेंगे। पहले क्वार्टरफाइनल में बंगाल का सामना झारखंड से होगा।

दूसरे क्वार्टरफाइनल में 41 बार की रणजी चैम्पियन मुंबई की भिड़ंत उत्तराखंड से होगी जबकि कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के बीच तीसरा क्वार्टरफाइनल खेला जायेगा।

चौथे क्वार्टरफाइनल में पंजाब और मध्य प्रदेश की टीम आमने सामने होंगी।

दो सेमीफाइनल 12 से 16 जून तक खेले जायेंगे जबकि प्रतिष्ठित घरेलू चैम्पियनशिप का फाइनल 20 जून को होगा।

नॉकआउट मैचों का कार्यक्रम इस प्रकार है :

क्वार्टरफाइनल : चार से आठ जून

पहला क्वार्टरफाइनल : बंगाल बनाम झारखंड

दूसरा क्वार्टरफाइनल : मुंबई बनाम उत्तराखंड

तीसरा क्वार्टरफाइनल : कर्नाटक बनाम उत्तर प्रदेश

चौथा क्वार्टरफाइनल : पंजाब बनाम मध्य प्रदेश

सेमीफाइनल : 12 से 16 जून

फाइनल : 20 से 24 जून

नमिता सुधीर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी