देश की खबरें | बेंगलुरु हिंसा: पूर्व मेयर के निजी सहायक गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु में पिछले हफ्ते हुई भीड़ हिंसा के सिलसिले में कांग्रेस के पूर्व मेयर आर संपत राज के एक निजी सहायक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
बेंगलुरु, 19 अगस्त बेंगलुरु में पिछले हफ्ते हुई भीड़ हिंसा के सिलसिले में कांग्रेस के पूर्व मेयर आर संपत राज के एक निजी सहायक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि निजी सहायक अरूण कुमार ने मौजूदा विधायक आर अखंड श्रीनिवास मूर्ति और उनकी बहन के खिलाफ भीड़ को कथित तौर पर उकसाया था।
उन्होंने बताया कि 11 अगस्त को हुई इस घटना के दौरान तोड़फोड़ में मूर्ति और उनकी बहन को मुख्य रूप से निशाना बनाया गया था।
बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने कहा, ‘‘हां, हमने अरूण कुमार को गिरफ्तार किया है। ’’
यह भी पढ़े | National Recruitment Agency: जेपी नड्डा ने एनआरए के गठन को लाखों युवाओं की मदद का ‘संकल्पित’ कदम बताया.
विधायक के एक करीबी रिश्तेदार के सोशल मीडिया पोस्ट का विरोध कर रही भीड़ ने मूर्ति और डीजे हल्ली तथा केजी हल्ली पुलिस थानों को फूंक दिया था। उन्होंने जयंती के आवास को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया था।
पुलिस ने मंगलवार को संपत राज और पुलेकशीनगर वार्ड के पार्षद अब्दुल रकीब जाकिर से पूछताछ की थी।
पुलिस ने हिंसा के सिलसिले में अब तक करीब 300 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के दौरान चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें से तीन की मौत पुलिस गोलीबारी में हुई। हिंसा में करीब 50 पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)