खेल की खबरें | केरल ब्लास्टर्स को हराकर शीर्ष चार में पहुंची बेंगलुरु एफसी की टीम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु एफसी की टीम हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र के मैच में रविवार को यहां केरल ब्लास्टर्स को 4-2 से हराकर तालिका में शीर्ष चार में पहुंच गयी।

मडगांव, 13 दिसंबर बेंगलुरु एफसी की टीम हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र के मैच में रविवार को यहां केरल ब्लास्टर्स को 4-2 से हराकर तालिका में शीर्ष चार में पहुंच गयी।

दिग्गज सुनील छेत्री की अगुवाई वाली बेंगलुरु के नाम पांच मैचों में दो जीत और तीन ड्रॉ से नौ अंक है। बेंगलुरू एफसी मौजूदा में अजेय रहने वाली तीन टीमों में से एक है। दूसरी ओर, ब्लास्टर्स तीन हार और दो ड्रॉ के साथ दो अंक लेकर 11 टीमों की इस फुटबॉल टूर्नामेंट में नौवें स्थान पर है।

यह भी पढ़े | LPL 2020: हर्शल गिब्स ने बीच सीजन में ही छोड़ा कोलंबो किंग्स का साथ, जानें क्या है कारण.

केरल ब्लास्टर्स ने 17वें मिनट में राहुल भेके के गोल की मदद से 1-0 की बढ़त हासिल की लेकिन बेंगलुरू ने 29वें मिनट में गोल करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया। बेंगलुरू के लिए यह गोल क्लीटन सिल्वा ने किया। पहला हाफ 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

बेंगलुरु ने मध्यांतर के बाद 47वें मिनट में पेनाल्टी हासिल की लेकिन उसके कप्तान सुनील छेत्री गोल करने से चूक गए। टीम ने हालांकि इसकी भरपाई 51वें और 53वें मिनट में किए गए गोलों की और उसकी बढ़त 3-1 की हो गयी। ये गोल क्रिस्टीयन ओपसेट और दिमा डेल्गाडो ने किये।

यह भी पढ़े | Al Habtoor Tennis Challenge: अल हब्तूर टेनिस चैलेंज में अंकिता रैना ने जीता युगल खिताब.

मैच के 61वें मिनट में विंसेट गोमेज के गोल कर केरल की वापसी करायी लेकिन इसके चार मिनट बाद ही बेंगलुरु के कप्तान छेत्री ने एक शानदार गोल करते हुए अपनी पिछली गलती की भरपाई कर स्कोर 4-2 कर दिया।

इसके बाद भी दोनों टीमों को गोल के मौके मिले लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट