खेल की खबरें | बेंगलुरू एफसी ने केरला ब्लास्टर्स को हराकर डूरंड कप अभियान शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंडियन सुपर लीग के पूर्व चैम्पियन बेंगलुरू एफसी ने बुधवार को यहां केरला ब्लास्टर्स पर 2-0 की जीत से डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में अपना अभियान शानदार तरीके से शुरू किया।

कोलकाता, 15 सितंबर इंडियन सुपर लीग के पूर्व चैम्पियन बेंगलुरू एफसी ने बुधवार को यहां केरला ब्लास्टर्स पर 2-0 की जीत से डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में अपना अभियान शानदार तरीके से शुरू किया।

नामग्याल भूटिया ने 45वें और लियोन ऑगस्टिन ने 71वें मिनट में बेंगलुरू एफसी (बीएफसी) के लिये गोल दागे।

केरल की टीम ने मैच में अच्छी शुरूआत की और पहले हाफ के शुरू में दबदबा बनाया। उसके खिलाड़ियों ने कुछ मौके भी बनाये लेकिन इसमें सफलता हासिल नहीं कर सके।

श्रीकुटन को 33वें मिनट में गोल करने का शानदार मौका मिला लेकिन बेंगलुरू एफसी के गोलकीपर लारा ने इसे रोक दिया।

लूना ने 38वें मिनट में फ्री किक पर गोल की ओर शॉट लगाया लेकिन लारा फिर अपनी टीम के लिये बचाव किया।

नामग्याल भूटिया ने 45वें मिनट में फ्री किक पर नेट की तरह शॉट लगाया जिसे रोकने के लिये ब्लास्टर्स के गोलकीपर एलबिनो गोम्स के पास कोई मौका नहीं था।

केरला ब्लास्टर्स की टीम इसके बाद गोल करने के लिये इतनी बेताब दिखी कि दूसरे हाफ में उसके तीन खिलाड़ियों को लाल कार्ड दिखाया गया।

फिर 71वें मिनट में लियोन ऑगस्टिन ने बेंगलुरू के लिये दूसरा गोल दागा।

लारा को गोल रोकने के शानदार प्रयासों के लिये ‘मैन आफ द मैच’ चुना गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\