खेल की खबरें | ओडिशा को हराकर बेंगलुरु ने सेमीफाइनल की उम्मीदें मजबूत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओडिशा एफसी के खिलाफ कड़े मुकाबले को जीतकर बेंगलुरू एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है।

बम्बोलिम, 21 फरवरी ओडिशा एफसी के खिलाफ कड़े मुकाबले को जीतकर बेंगलुरू एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है।

पूर्व चैम्पियन ने सोमवार को यहां बम्बोलिम के जीएमसी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की।

इस हार के साथ ही ओडिशा की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने की दौड़ से बाहर हो गयी है। स्पेन के कोच किनो गार्सिया की टीम 18 मैचों से 22 अंक लेकर सातवें पायदान पर बरकरार है। वहीं, अपनी सातवीं जीत के कारण बेंगलुरु अंक तालिका में एक स्थान की छलांग लगाकर पांचवें पायदान पर पहुंच गई है। कोच मार्को पेजैउओली की टीम 18 मैचों में सात जीत और पांच ड्रा से 26 अंक जुटा चुकी है।

मैच का पहला गोल आठवें मिनट में आया, जब विंगर नंदाकुमार सेकर ने ओड़िशा एफसी को 1-0 की शुरुआती बढ़त दिला दी।

मैच के 31वें मिनट में मिडफील्डर दानिश फारुख ने हेडर से गोल करके बेंगलुरु एफसी को 1-1 की बराबरी दिला दी।

मध्यांतर के बाद 49वें मिनट में बेंगलुरु के ब्राजील के खिलाड़ी और कप्तान क्लिंटन सिल्वा ने पेनल्टी किक को गोल में तब्दील करके अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया। टीम की यह बढ़त मैच खत्म होने तक बरकरार रही।

मैच में एक गोल करने और शानदार प्रदर्शन के लिए बेंगलुरु के मिडफील्डर दानिश फारुख को हीरो ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, भारी बारिश और धूल भरी आंधी को लेकर 'ऑरेंज अलर्ट' जारी; जानें अगले 24 घंटों का हाल

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Mullanpur Weather Update: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुल्लांपुर के मौसम का हाल

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सुरक्षित: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले—देश के पास 60 दिनों का हवाई ईंधन रिजर्व, आपूर्ति में बाधा की आशंका नहीं