देश की खबरें | बेंगलुरू के निजी मेडिकल कॉलेज कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए देंगे 50 प्रतिशत बेड

बेंगलुरू, 30 जून मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा कि बेंगलुरू में कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए सभी निजी मेडिकल कॉलेज करीब 4,500 बिस्तर देने को तैयार हैं।

सरकार कोविड-19 रोगियों का इलाज कर रहे निजी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को भी बीमा कवरेज में शामिल करने पर सहमत हो गई है।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी ने कहा- 3 महीने में 20 करोड़ गरीब परिवारों के खाते में जमा हुए 31 हजार करोड़ रुपए: 30 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने उनसे चर्चा की और वे (निजी मेडिकल कॉलेज) राजी हो गए, उन्होंने 50 प्रतिशत बिस्तर और सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।’’

उन्होंने कहा कि वे करीब 4,500 बिस्तर देने को राजी हैं।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी का पीएम मोदी से सवाल, देश को बताइए चीनी सेना को हिंदुस्तान से बाहर कब और कैसे निकालेंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ उन्होंने (मेडिकल कॉलेज) कहा कि वे आने वाले दिनों में और बिस्तरों की व्यवस्था करने की कोशिश करेंगे।’’

निजी अस्पताल सोमवार को मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद अपने 50 प्रतिशत, करीब 2,000 बिस्तर कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए देने को तैयार हो गए थे।

येदियुरप्पा ने कहा कि बीमा और अन्य सुविधाएं निजी डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ को मुहैया कराई जाएंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)