देश की खबरें | बंगाल हिंसा: सीबीआई ने भाजपा कार्यकर्ता की कथित हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पिछले साल मई में कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता की कथित हत्या के मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 13 जुलाई केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पिछले साल मई में कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता की कथित हत्या के मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बंगाल में चुनाव बाद हिंसा की जांच को लेकर कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई ने बागुईआटी थाने के दो कर्मचारियों समेत नौ लोगों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला फिर से दर्ज किया है। उनके मुताबिक, पीड़ित की मां ने एक मजिस्ट्रेट को यह शिकायत दी थी।

प्रक्रिया के अनुसार, सीबीआई बिना किसी बदलाव के स्थानीय पुलिस की प्राथमिकी फिर से दर्ज करती है।

उन्होंने बताया कि यह मामला प्रसनजीत दास की मौत से संबंधित है जिनका शव पिछले साल 23 मई को उनकी मां को उनके आवास पर फंदे से लटका मिला था।

दास की मां ने बारासात के मजिस्ट्रेट के समक्ष दायर मामले में आरोप लगाया था कि बागुईआटी थाने ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज नहीं किया था।

उन्होंने आरोप लगाया था कि अधिकारी उनके बेटे के शव को जबरन ले गए थे और उनकी अनुमति के बिना ही शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर अंतिम संस्कार कर दिया।

थाने के अधिकारियों की ओर से धमकाए जाने का आरोप लगाते हुए दास की मां ने कहा था कि अधिकारियों ने कोरे कागज़ पर उनके हस्ताक्षर ले लिए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड