देश की खबरें | बंगाल में बलात्कार और मौत मामला: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम पीड़ित परिवार से मिलेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की दो सदस्यीय टीम पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में उस नाबालिग लड़की के परिवार से मिलेगी जिसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया था और बाद में उसकी मौत हो गई थी। मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की दो सदस्यीय टीम पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में उस नाबालिग लड़की के परिवार से मिलेगी जिसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया था और बाद में उसकी मौत हो गई थी। मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

बयान के अनुसार एनसीपीसीआर के सदस्य सचिव की अध्यक्षता वाली टीम मामले में जांच की स्थिति को समझने और परिवार के सदस्यों के साथ-साथ संबंधित हितधारकों के साथ बातचीत करने के लिए 13-15 अप्रैल तक नदिया जिले का दौरा करेगी।

आयोग ने कहा, ‘‘इस संबंध में नदिया के एसपी (पुलिस अधीक्षक) को जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं।’’

लड़की के माता-पिता के अनुसार लड़की के साथ चार अप्रैल को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक स्थानीय नेता के आवास पर जन्मदिन की एक पार्टी में कथित तौर पर बलात्कार किया गया था और बाद में उसकी मौत हो गई थी।

लड़की के माता-पिता ने नौ अप्रैल को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

मामले में अब तक टीएमसी नेता के बेटे समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\