देश की खबरें | बंगाल विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों से जिम्मेदारी से व्यवहार करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विधानसभा परिसर में तृणमूल कांग्रेस के विधायक तपन चटर्जी के साथ वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता शुभेंदु अधिकारी की बहस के एक दिन बाद विधानसभा अध्यक्ष बिमान बंद्योपाध्याय ने बृहस्पतिवार को विधायकों से जिम्मेदारी से व्यवहार करने को कहा।

कोलकाता, 25 जुलाई विधानसभा परिसर में तृणमूल कांग्रेस के विधायक तपन चटर्जी के साथ वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता शुभेंदु अधिकारी की बहस के एक दिन बाद विधानसभा अध्यक्ष बिमान बंद्योपाध्याय ने बृहस्पतिवार को विधायकों से जिम्मेदारी से व्यवहार करने को कहा।

अधिकारी ने आरोप लगाया था कि तृणमूल विधायक ने उन्हें मौखिक रूप से गालियां दीं और विधानसभा परिसर में उन पर हमला करने की कोशिश की।

विधानसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में भाजपा नेता ने कहा कि वह विधानसभा में "असुरक्षित" महसूस कर रहे हैं और उन्होंने चटर्जी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

हालांकि तृणमूल विधायक ने दावा किया था कि उन्होंने अधिकारी को धमकाया या हमला नहीं किया, बल्कि भाजपा नेता द्वारा उनके और उनकी बेटी के खिलाफ एक चुनावी बैठक में की गई कुछ टिप्पणियों को लेकर उनसे बहस की थी।

इसके विपरीत चटर्जी ने आरोप लगाया कि अधिकारी जब विधानसभा परिसर में उनकी टिप्पणियों को लेकर स्पष्टीकरण मांग रहे थे तो उन्होंने उनको गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

घटना को गंभीरता से लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, "कल विधानसभा परिसर में जो कुछ हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण, अप्रत्याशित और अनुचित है।"

उन्होंने सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को संबोधित करते हुए कहा, "हमें संयम से काम लेना होगा। विधानसभा के हितधारकों के रूप में हमें उचित तरीके से आचरण करना होगा।"

अधिकारी के इस दावे का जिक्र करते हुए कि वह और अन्य विपक्षी विधायक सदन में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं बंद्योपाध्याय ने कहा, "सदन में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था है, लेकिन जनप्रतिनिधियों को उकसावे वाली हरकत नहीं करनी चाहिए।"

जब अध्यक्ष ने यह टिप्पणी की तब अधिकारी सदन में मौजूद नहीं थे, लेकिन चटर्जी आसपास ही थे।

अध्यक्ष ने बुधवार को कहा था कि उन्होंने अधिकारी के आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड