देश की खबरें | मिजोरम में बेल्जियम का व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम के आइजोल में बेल्जियम के एक नागरिक के पास से कथित तौर पर दो खोखे बरामद हुए जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
आइजोल, 10 मार्च मिजोरम के आइजोल में बेल्जियम के एक नागरिक के पास से कथित तौर पर दो खोखे बरामद हुए जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान साइमन क्लेमेंट के रूप में हुई है जो एक स्वतंत्र फोटो पत्रकार के रूप में काम करता है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे बुधवार को आइजोल के पास लेंगपुई हवाईअड्डे पर नियमित जांच के दौरान पकड़ा गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ सशस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि क्लेमेंट वीज़ा नियमों का उल्लंघन करते हुए म्यांमा की सीमा में गए थे और भारत लौटने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
मिजोरम पत्रकार संघ (एमजेए) के अध्यक्ष सी लालरामबुअत्सैहा ने कहा कि संगठन के प्रतिनिधि सोमवार को क्लेमेंट से मुलाकात करेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)