खेल की खबरें | एशिया कप में भारत-पाक मुकाबले से पहले पंड्या ने कहा, आपके जज्बे और व्यक्तित्व की परीक्षा होती है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आल राउंडर हार्दिक पंड्या को लगता है कि एशिया कप 2023 सिर्फ भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला नहीं है और इससे भारतीय टीम के खिलाड़ियों के जज्बे और व्यक्तित्व की परीक्षा होगी।

चेन्नई, 30 अगस्त आल राउंडर हार्दिक पंड्या को लगता है कि एशिया कप 2023 सिर्फ भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला नहीं है और इससे भारतीय टीम के खिलाड़ियों के जज्बे और व्यक्तित्व की परीक्षा होगी।

भारत एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत रविवार को पालेकल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। दोनों टीमें अगर फाइनल में पहुंचती हैं तो दोनों के बीच तीन मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।

टूर्नामेंट से पहले पंड्या ने भारत-पाक मुकाबले की प्रतिद्वंद्विता और इसमें जुड़ी भावनाओं के बारे में बात की।

पंड्या ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘यह ऐसा टूर्नामेंट है जिसमें मैंने देखा है कि इससे आपके जज्बे और व्यक्तित्व की परख कैसे होती है। और साथ ही यह दिखाता है कि आप पानी में कितनी गहराई तक तैर सकते हो (आप कितने दबाव को झेल सकते हो)। इसलिये मुझे ये सभी चीजें रोमांचित करती हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘काफी भावनायें खेल प्रेमियों से जुड़ी होती हैं। हमारे लिये एक अच्छी टीम से खेलना महत्वपूर्ण है, ऐसी बहुत अच्छी टीम के खिलाफ मुकाबला खेलना जिसने हाल के समय में काफी अच्छा खेल दिखाया हो। ’’

पंड्या ने साथ ही जिक्र किया कि पाकिस्तान जैसी टीम के खिलाफ मुकाबले भावनाओं में बहने के नहीं बल्कि सोच समझकर फैसले करने के बारे में होते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम बाहर की भावनाओं को बाहर ही रखने की कोशिश करते हैं और अच्छा क्रिकेट खेलने पर ध्यान लगाते हैं। हम इसके बारे में ज्यादा भावनात्मक नहीं हो सकते क्योंकि फिर कुछ फैसले लापरवाही भरे हो सकते हैं जिसमें मैं विश्वास नहीं करता। लेकिन साथ ही यह बड़ा टूर्नामेंट है। ’’

एशिया कप वनडे प्रारूप में हो रहा है जो भारत में अक्टूबर-नवंबर में खेले जाने वाले आईसीसी विश्व कप के लिए ‘ड्रेस रिहर्सल’ की तरह है।

इस प्रारूप के बारे में बात करते हुए पंड्या ने कहा कि परिस्थितियों का अंदाजा लगाने के साथ रणनीतिक मानसिकता इसमें अहम भूमिका निभाती है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह प्रारूप ऐसा है कि आपके पास सोचने के लिए थोड़ा ज्यादा समय रहता है। यह ऐसा प्रारूप है जिसमें आप ढल सकते हो, आपको परिस्थितियों का आदी होना होता है क्योंकि खेल 50 ओवर तक चलता है और अच्छी टीम के खिलाफ खेलने के लिए आपको शत प्रतिशत बढ़िया क्रिकेट खेलना होता है। ’’

पंड्या ने कहा, ‘‘बतौर क्रिकेटर मेरे लिए मेरी मानसिकता सिर्फ इस तथ्य से बदलती है कि मैं वनडे प्रारूप की मांग के अनुसार तैयारी कैसे शुरु करता हूं और अगर तैयारी ठीक होती है तो मैं मैदान में जाकर हालात को पढ़ लूंगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘आधे समय परिस्थितियां खुद ही बता देती हैं इसलिये आपको कोई ‘रॉकेट साइंस’ की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ मैच देखो और समझने की कोशिश करो कि क्या हो रहा है और समझदारी भरा फैसला करो। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\