विदेश की खबरें | पाकिस्तान लौटने से पहले नवाज शरीफ उमरा करने के लिए बुधवार को ब्रिटेन से सऊदी अरब जाएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अगले सप्ताह पाकिस्तान लौटने से पहले उमरा करने के लिए बुधवार को लंदन से सऊदी अरब के लिए रवाना होंगे। पाकिस्तान की इस प्रस्तावित वापसी से उनका चार साल से चल रहा “स्वनिर्वासन” खत्म होगा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 10 अक्बूटर पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अगले सप्ताह पाकिस्तान लौटने से पहले उमरा करने के लिए बुधवार को लंदन से सऊदी अरब के लिए रवाना होंगे। पाकिस्तान की इस प्रस्तावित वापसी से उनका चार साल से चल रहा “स्वनिर्वासन” खत्म होगा।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सीनेटर इरफान सिद्दीकी ने पत्रकारों को बताया कि पीएमएल-एन सुप्रीमो उमरा (मक्का की यात्रा) करेंगे और यहां अपने प्रवास के दौरान अपने बेटे हुसैन शरीफ के साथ समय बिताएंगे।

सिद्दीकी ने कहा, “मेरे पास शाही परिवार के साथ उनकी मुलाकात की कोई खबर नहीं है...लेकिन वह उमरा करेंगे, अपने बेटे के साथ समय बिताएंगे...उनका ज्यादातर समय मदीना में बीतेगा।”

उन्होंने कहा कि 73 वर्षीय शरीफ 21 अक्टूबर को अपने अपेक्षित पाकिस्तान आगमन से दो दिन पहले संयुक्त अरब अमीरात के लिए रवाना होंगे। उन्होंने कहा, “वह वहां आराम करेंगे और उनकी कुछ पार्टी नेताओं से मुलाकात की भी उम्मीद है।”

मीडिया में आई उन खबरों के बारे में पूछे जाने पर कि शरीफ चीन और कतर का दौरा करेंगे, सिद्दीकी ने कहा कि 21 अक्टूबर से पहले ऐसी कोई यात्रा निर्धारित नहीं है।

सिद्दीकी ने लाहौर में उतरने के बाद शरीफ के प्रस्तावित भाषण के बारे में बात करते हुए कहा, “लेकिन मैं आपको एक बात बता दूं, उनका भाषण किसी पारंपरिक राजनीतिक नेता जैसा नहीं होगा। वह एक राजनीतिक दूरदर्शी की तरह देश को आगे का रास्ता दिखाएंगे...और उनका भाषण हमारे लिए नई राह तय करेगा।”

शरीफ ने हाल ही में कहा था कि वह जनवरी 2024 में होने वाले संभावित चुनाव में अपनी पार्टी का नेतृत्व करने के लिए पाकिस्तान लौटने के वास्ते उत्साहित हैं।

इस महीने की शुरुआत में, समा टीवी ने बताया कि शरीफ ने एतिहाद एयरवेज की उड़ान ईवाई243 में बिजनेस क्लास का टिकट पहले ही बुक कर लिया था। एतिहाद एयरवेज की उड़ान का 21 अक्टूबर को शाम छह बजकर 25 मिनट पर लाहौर के अल्लामा इकबाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना निर्धारित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\