देश की खबरें | मेट्रो सेवाएं शुरू होने से पहले डीएमआरसी ने कहा: सुरक्षित सफर कराने का प्रयास किया जाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी के बीच मेट्रो टेनों के परिचालन की तैयारी कर रहे दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि यात्रियों को सुरक्षित सफर का अनुभव कराने के लिये प्रयास किये जाएंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 30 अगस्त कोविड-19 महामारी के बीच मेट्रो टेनों के परिचालन की तैयारी कर रहे दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि यात्रियों को सुरक्षित सफर का अनुभव कराने के लिये प्रयास किये जाएंगे।

डीएमआरसी की तरफ से यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब राष्ट्रीय राजधानी में करीब 50 दिनों बाद (रविवार को) एक दिन में कोविड-19 के सबसे ज्यादा 2,024 नए मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़े | World Chess Olympiad 2020: राहुल गांधी ने भारतीय शतरंज टीम को शुभकामनाएं दीं.

महामारी की वजह से दिल्ली में करीब पांच महीने से मेट्रो सेवायें बंद थी।

गृह मंत्रालय ने ‘अनलॉक-4’ के तहत शनिवार को जारी दिशानिर्देशों के तहत सात सितंबर से चरणबद्ध रूप से मेट्रो सेवाओं का संचालन शुरू करने की इजाजत दी है।

यह भी पढ़े | FIDE Online Chess Olympiad 2020: पीएम मोदी ने टीम इंडिया को फीडे विश्व शतरंज ऑनलाइन ओलंपियाड जीतने पर खिलाड़ियों दी बधाई.

डीएमआरसी के कार्यकारी निदेशक, कॉरपोरेट कम्यूनिकेशंस अनुज दयाल ने रविवार को कहा, “कोविड-19 महामारी के बीच सात सितंबर से जब मेट्रो सेवाएं शुरू होंगी, तो यात्रियों को सुरक्षित सफर का अनुभव देने के लिये मेट्रो परिसर में हर जरूरी ऐहतियात बरते जाएंगे और उपाय किये जाएंगे।”

दिल्ली सरकार ने भी रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि सुरक्षा संबंधी ऐहतियात का पालन करते हुए सेवाओं को शुरू किया जाएगा।

दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गौतम को उद्धृत करते हुए बयान में कहा गया, “फिलहाल यात्रियों को टोकन नहीं दिये जाएंगे क्योंकि इनसे वायरस के प्रसार का खतरा ज्यादा रहता है। प्रत्येक स्टेशन पर स्मार्ट कार्ड की खरीद के लिये एक व्यवस्था होगी और यात्री सिर्फ स्मार्ट कार्ड के जरिये ही सफर कर पाएंगे।”

डीएमआरसी अधिकारियों ने रविवार को कहा कि शहरी विकास मंत्रालय द्वारा विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी किये जाने के बाद मेट्रो के कामकाज और आम लोगों द्वारा इस्तेमाल को लेकर और विवरण जारी किया जाएगा।

डीएमआरसी ने इन महीनों के दौरान अपने कर्मचारियों को कोविड-19 के सुरक्षा उपायों के अनुपालन और यात्रियों के लिये सफर को सुरक्षित बनाने के तौर तरीकों को लेकर प्रशिक्षित किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England 2nd Semi Final Match: 25 हजार में बिक रहा था सेमीफाइनल का टिकट, एक शख्स गिरफ्तार

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\