देश की खबरें | नेट सेवी बनें, मोदी सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत करायें : नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को इंटरनेट की जानकारी रखने और नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए खुद को आंकड़ों से अवगत रखने को कहा।

रांची, पांच जून भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को इंटरनेट की जानकारी रखने और नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए खुद को आंकड़ों से अवगत रखने को कहा।

नड्डा के इस कदम को 2024 में होने वाले संसदीय और विधानसभा चुनाव की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।

भाजपा अध्यक्ष ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आठ साल के सुशासन ने नई उम्मीद दी है। 2014 से पहले (जब मोदी पीएम बने) देश की राजनीतिक संस्कृति वंशवाद, तुष्टिकरण और वोट बैंक थी। लेकिन अब, यह विकास की राजनीति में बदल गयी है ।’’

नड्डा ने दावा किया कि महामारी के बाद देश हर सेक्टर में एक बड़ी छलांग लगा रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें निर्यात से लेकर जीएसटी संग्रह तक शामिल है ।

उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति आय जो पहले 79,000 रुपये थी और अब 1.5 लाख तक पहुंच गई है ।

भाजपा नेता ने कहा कि पहले केवल 6.5 करोड़ ब्रॉडबैंड कनेक्शन थे और अब यह आंकड़ा 78 करोड़ है।

नड्डा ने दावा किया कि 70 वर्षों में, देश में केवल 6.37 लाख प्राथमिक विद्यालय बनाए गए, जबकि मोदी सरकार के आठ वर्षों के दौरान 6.53 लाख ऐसे स्कूल स्थापित किए गए।

भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\