IPL के दूसरे चरण में 30,000 आरटी पीसीआर परीक्षण कराएगा बीसीसीआई

भारतीय क्रिकेट बोर्ड यूएई में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे चरण के 31 मैचों के दौरान खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और अन्य हितधारकों के 30,000 से अधिक आरटी-पीसीआर परीक्षण करवाएगा.

इंडियन प्रीमियर लीग (Photo Credits: Twitter)

दुबई, 8 सितंबर : भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) यूएई में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे चरण के 31 मैचों के दौरान खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और अन्य हितधारकों के 30,000 से अधिक आरटी-पीसीआर परीक्षण करवाएगा. दुबई स्थिति एक चिकित्सा कंपनी वीपीएस हेल्थकेयर को 19 सितंबर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिये खिलाड़ियों की आपात चिकित्सा, खेल चिकित्सा विशेषज्ञ और यहां तक कि एयर एंबुलेंस की सेवाएं मुहैया कराने की जिम्मेदारी भी सौंपी गयी है.

खिलाड़ी किसी भी तरह की आपात चिकित्सा के लिये आईपीएल के बायो बबल (जैव सुरक्षित वातावरण) बाहर न निकलें, इसके लिये चिकित्साकर्मियों को भी खिलाड़ियों के साथ ही जैव सुरक्षित वातावरण में रखा जाएगा. यह भी पढ़ें : IPL 2021: इन गेंदबाजों ने पिछले आईपीएल में मचाया था सबसे ज्यादा कोहराम, नाम जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

आईपीएल के दूसरे चरण के दौरान प्रत्येक तीसरे दिन आरटी पीसीआर परीक्षण करवाया जाएगा. पिछली बार जब यूएई में टूर्नामेंट खेला गया था तब प्रत्येक पांचवें दिन आरटी पीसीआर परीक्षण किया जा रहा था.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Scorecard: लखनऊ में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से रौंदा, समीर रिज़वी ने खेली धमाकेदार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड