देश की खबरें | बीसीसीआई ने सीमित ओवर की कप्तानी के लिये कोहली को धन्यवाद कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रोहित शर्मा को भारत की वनडे टीम का कप्तान नियुक्त करने के एक दिन बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरूवार को विराट कोहली को अपने कार्यकाल के दौरान ‘साहस, जुनून और दृढ़निश्चय’ प्रदर्शित करने के लिये शुक्रिया कहा।

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर रोहित शर्मा को भारत की वनडे टीम का कप्तान नियुक्त करने के एक दिन बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरूवार को विराट कोहली को अपने कार्यकाल के दौरान ‘साहस, जुनून और दृढ़निश्चय’ प्रदर्शित करने के लिये शुक्रिया कहा।

रोहित को टेस्ट प्रारूप में भी उप कप्तान बनाया गया जिसके कप्तान कोहली हैं। मुंबई का यह खिलाड़ी पहले ही भारत की टी20 टीम का कप्तान है।

बीसीसीआई ने रोहित को वनडे कप्तान की घोषणा करते हुए बयान में कहीं भी कोहली के नाम का जिक्र नहीं किया था। पर इसके एक दिन बाद बोर्ड ने ट्वीट किया, ‘‘एक ऐसा नेतृत्वकर्ता जिसने टीम की साहस, जुनून और दृढ़ निश्चय से अगुआई की। आपका शुक्रिया कप्तान विराट कोहली। ’’

कोहली की कप्तानी 2017 में शुरू हुई थी जिसमें उन्होंने 95 में से 65 मैचों में देश को जीत दिलायी और उनका जीत का प्रतिशत 70.43 का रहा।

टी20 विश्व कप के बाद उन्होंने टी20 कप्तानी छोड़ दी थी जिसमें टीम नाकआउट चरण में भी जगह नहीं बना सकी थी।

रोहित की टी20 कप्तान के तौर पर पहली श्रृंखला न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले महीने थी जिसमें टीम ने 3-0 से जीत दर्ज की थी।

अब उनकी बड़ी परीक्षा दक्षिण अफ्रीका वनडे श्रृंखला होगी जिसके लिये अभी टीम की घोषणा होनी बाकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Satta Bazar Favorite Team: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

बजाज फिनसर्व गोल्ड लोन कैलकुलेटर कैसे आपकी किस्तों की योजना आत्मविश्वास के साथ बनाने में मदद करता है

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Toss Winner Prediction: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस