बीसीसीआई एसजीएम: बोर्ड IPL की तारीख तय करने के साथ रणजी मुआवजे को लेकर कर सकता है चर्चा

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) शनिवार को ऑनलाइन होने वाली विशेष आम बैठक (एसजीएम) में निलंबित इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी बचे मैचों को 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक के बीच यूएई में कराने पर फैसला कर सकता है.

बीसीसीआई (Photo Credits: Wikimedia Commons)

नयी दिल्ली, 28 मई: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) शनिवार को ऑनलाइन होने वाली विशेष आम बैठक (एसजीएम) में निलंबित इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी बचे मैचों को 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक के बीच यूएई में कराने पर फैसला कर सकता है. बैठक का एजेंडा ‘भारत में व्याप्त महामारी के मद्देनजर आगामी क्रिकेट सत्र पर चर्चा करना’ है. एजेंडा के व्यापक दायरे में सदस्यों को आईसीसी टी20 विश्व कप और रद्द किए गए रणजी ट्रॉफी के पिछले सत्र के लिए घरेलू क्रिकेटरों के लिए विलंबित मुआवजे के पैकेज पर चर्चा करना भी शामिल है.

बीसीसीबाई टी20 विश्व कप को भारत में ही आयोजित करना चाहता है और एक जून को आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के बोर्ड की बैठक के दौरान वह खेल के इस वैश्विक निकाय को कोई भी फैसला लेने से पहले भारत में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए इंतजार करने को कहेगा.

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के शनिवार को मुंबई से बैठक की अध्यक्षता करने की उम्मीद है. आईपीएल के 18 से 20 सितंबर के बीच फिर से शुरू होने और 10 अक्टूबर को समाप्त होने की उम्मीद है. यूएई के अबू धाबी, दुबई और शारजाह में तीन स्थानों पर इसके मैचों की मेजबानी की जाएगी.

यह भी पढ़ें- IPL के बाकी बचे मैचों पर 29 मई को होगा फैसला, UAE में हो सकता है आयोजन

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बैठक से एक दिन पूर्व पीटीआई- से कहा, ‘‘ जाहिर है, मुख्य मुद्दा आईपीएल का कार्यक्रम होगा. हम फाइनल सहित चार प्ले-ऑफ मैच (दो क्वालीफायर, एक एलिमिनेटर) के अलावा 10 डबल-हेडर (एक दिन में दो मुकाबले) और सात सिंगल हेडर (एक दिन में एक मैच) की उम्मीद कर रहे हैं. लीग सप्ताहांत में शुरू होगा और फाइनल भी सप्ताहांत में आयोजित किया जाएगा.’’

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड