देश की खबरें | बीसीसीआई ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के लिए आवेदन आमंत्रित किए, समय सीमा 15 नवंबर
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 नवंबर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सीनियर पुरुष चयन समिति में अपना कार्यकाल पूरा करने वाले तीन चयनकर्ताओं की जगह नए चयनकर्ताओं की नियुक्ति के लिए मंगलवार को आवेदन आमंत्रित किए जिसके लिए न्यूनतम पात्रता 30 प्रथम श्रेणी मैच है जबकि 60 साल की अधिकतम आयु सीमा तय की गई है।

आवेदन भेजने की समय सीमा रविवार 15 नवंबर है।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: कांग्रेस के फ्लॉप परफॉरमेंस से बिहार में कमजोर हुई तेजस्वी यादव की सरकार बनाने की लड़ाई?.

हालांकि इसमें कोई संदेह नहीं कि अंतरराष्ट्रीय अनुभव (सात टेस्ट या 10 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 20 प्रथम श्रेणी मैचों का संयोजन) वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

जिन तीन चयनकर्ताओं का कार्यकाल पूरा हो गया है वे देवांग गांधी (पूर्व क्षेत्र), सरनदीप सिंह (उत्तर क्षेत्र) और जतिन परांजपे (पश्चिम क्षेत्र) हैं।

यह भी पढ़े | Gujarat By-Election 2020 Results: कांग्रेस पार्टी गुजरात में हार के कारणों की समीक्षा करेगी.

बीसीसीआई ने आधिकारिक रूप से क्षेत्रीय नीति को खत्म कर दिया है लेकिन परंपरा रही है कि समान क्षेत्र का व्यक्ति अपने क्षेत्र के व्यक्ति की जगह लेता है। हाल में सुनील जोशी (दक्षिण क्षेत्र) ने एमएसके प्रसाद की जगह ली थी जो पिछली चयन समिति के अध्यक्ष थे।

इसी तरह राजस्थान के गगन खोड़ा की जगह इसी साल फरवरी में रेलवे के हरविंदर सिंह को मध्य क्षेत्र से चयनकर्ता बनाया गया था।

उम्मीद है कि पिछले चरण के आवेदकों के आवेदन वैध रहेंगे जिसमें मुंबई के अजित अगरकर और दिल्ली के मनिंदर सिंह शामिल हैं।

सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति का अध्यक्ष वह व्यक्ति होगा जिसे सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का अनुभव होगा और ऐसे में मदन लाल की अध्यक्षता वाली क्रिकेट सलाहकार समिति 15 टेस्ट और 69 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (जोशी का अंतरराष्ट्रीय अनुभव) से अधिक अनुभव वाले किसी व्यक्ति को चुनती है तो वह मुख्य चयनकर्ता होगा। क्रिकेट सलाहकार समिति के अन्य सदस्य आरपी सिंह और सुलक्षणा नाईक हैं।

सीनियर चयन समिति भारतीय टीम के अलावा भारत ए, दलीप ट्रॉफी, देवधर ट्रॉफी, चैलेंजर ट्रॉफी और शेष भारत (ईरानी कप) टीम का चयन करती है।

चयनकर्ताओं की मुख्य जिम्मेदारी निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सर्वश्रेष्ठ संभव टीम का चयन के अलावा राष्ट्रीय टीम के लिए मजबूत बेंच स्ट्रेंथ तैयार करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)