देश की खबरें | बीसीसीआई की नजरें 19 नवंबर से घरेलू सत्र शुरू करने पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के साथ 19 नवंबर की संभावित तारीख के साथ घरेलू सत्र शुरू करने की योजना बना रहा है लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग की विभिन्न टीमों से खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी पृथकवास से जुड़े नियमों के कारण कुछ शुरुआती दौर के मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ अगस्त भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के साथ 19 नवंबर की संभावित तारीख के साथ घरेलू सत्र शुरू करने की योजना बना रहा है लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग की विभिन्न टीमों से खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी पृथकवास से जुड़े नियमों के कारण कुछ शुरुआती दौर के मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे।

कोरोना वायरस महामारी के कारण घरेलू सत्र में विलंब का मतलब है कि सिर्फ मुश्ताक अली ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी का आयोजन हो पाएगा जिसमें 38 टीमें दोनों प्रारूपों में मिलाकर 245 मैच खेलेंगी।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में अमेरिका, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 50 लाख के पार पहुंची: 9 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस साल विजय हजारे ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी या चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन नहीं होगा और अब तक के कार्यक्रम के अनुसार ईरानी कप को लेकर भी कोई योजना नहीं है।

बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘‘यह अस्थाई सूची है जिसे तैयार किया गया है और इसे स्वीकृति के लिए अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह के पास भेजा गया है।’’

यह भी पढ़े | Mumbai Loal Train wallet: लोकल ट्रेन में गायब 14 साल बाद मिला खोया हुआ पर्स, रेलवे पुलिस ने शख्स को लौटाया.

आईपीएल खेलकर लौटने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नियमों के अनुसार 14 दिन तक पृथकवास में रहना होगा।

अधिकारी ने कहा, ‘‘यह मुद्दा मुख्य रूप से उन खिलाड़ियों के साथ है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं और टीम के साथ हैं तथा कुछ क्रिकेट खेलना चाहते हैं। अगर खिलाड़ी की टीम प्ले आफ से पहले भी बाहर हो जाती है तो भी वह तीन नवंबर से पहले वापस नहीं आ पाएगा और 17 नवंबर तक उसे पृथकवास में रहना होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जिनकी टीमों ने प्ले आफ में जगह बनाई है और फाइनल में पहुंच सकती हैं, उन्हें शुरुआती कुछ दौर के मुकाबलों से बाहर रहना होगा। लेकिन यह मसौदा प्रस्ताव है और इसमें बदलाव हो सकता है।’’

बीसीसीआई के अगला आईपीएल मार्च के अंत से या अप्रैल की शुरुआत से भारत में कराने की उम्मीद है और ऐसे में रणजी फाइनल और आईपीएल की शुरुआत में तीन हफ्ते का ब्रेक जरूरी है जिससे कि खिलाड़ी व्यस्त टूर्नामेंट से उबर सकें।

इस बीच रणजी ट्रॉफी के प्रारूप को क्षेत्रीय प्रारूप में कराने की अटकलें हैं लेकिन अधिकारी ने कहा कि ऐसा होने की संभावना नहीं है।

पिछले दो साल से ग्रुप ए और बी से शीर्ष पांच टीमें रणजी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाती थी जबकि इस साल ए, बी और सी से शीर्ष दो टीमें अंतिम आठ में जगह बनाएंगी।

सातवीं टीम तीनों ग्रुप से तीसरे स्थान पर रहने वाली सर्वश्रेष्ठ टीम होंगी जबकि क्वार्टर फाइनल की अंतिम टीम का फैसला ग्रुप डी और ग्रुप ई के चैंपियन के बीच प्ले आफ मुकाबले से होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\