देश की खबरें | बीसीसीआई ने आईएमजी से अलग होने का फैसला किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को खुलासा किया कि बीसीसीआई ने इंटरनेशनल मैनेजमेंट ग्रुप (आईएमजी) से अलग होने का फैसला किया है जिसके पास इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरूआत से ही इसके आयोजन के अधिकार थे।
नयी दिल्ली, आठ जनवरी भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को खुलासा किया कि बीसीसीआई ने इंटरनेशनल मैनेजमेंट ग्रुप (आईएमजी) से अलग होने का फैसला किया है जिसके पास इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरूआत से ही इसके आयोजन के अधिकार थे।
अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘हां, हमने उन्हें बर्खास्तगी नोटिस भेजा है। ’’
पता चला है कि यह नोटिस हफ्ते के शुरू में भेजा गया था और बोर्ड की योजना इस साल से अपने इस टी20 टूर्नामेंट का आयोजन खुद के पेशेवरों के साथ कराने की है।
ब्रिटेन की कंपनी आईएमजी ने 2017 में पांच साल के लिये 2022 तक आईपीएल के टूर्नामेंट अधिकार बरकरार रखे थे।
आईपीएल के 2021 चरण के मार्च-अप्रैल में सामान्य विंडो में आयोजित होने की उम्मीद है लेकिन अभी तक यह फैसला नहीं किया गया है कि यह भारत में होगा या फिर 2020 की तरह विदेश में।
आईपीएल से पहले फरवरी में एक ‘मिनी’ नीलामी होने की उम्मीद है।
कोविड-19 महामारी के चलते 2020 आईपीएल चरण का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में किया गया था जो सितंबर से नंवबर तक चला था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)