देश की खबरें | बीसीसीआई ने दिव्यांग क्रिकेटरों के लिए समिति गठित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने देश के दिव्यांग क्रिकेटरों के लिए समिति का गठन किया है जिससे उनके बीसीसीआई के अंतर्गत खेलने का रास्ता साफ हो गया है।

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने देश के दिव्यांग क्रिकेटरों के लिए समिति का गठन किया है जिससे उनके बीसीसीआई के अंतर्गत खेलने का रास्ता साफ हो गया है।

इस साल अप्रैल में बीसीसीआई की शीर्ष परिषद ने शारीरिक रूप से परेशानियों का सामना करने वालों, बधिर, दृष्टिबाधित और व्हीलचेयर प्रतिभागियों के बीच क्रिकेट का प्रचार करने वाली एकमात्र इकाई के रूप में भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद (डीसीसीआई) को मान्यता देने का फैसला किया था।

बोर्ड ने अब एक कदम आगे बढ़ाया है जिससे दिव्यांग क्रिकेटरों को फायदा मिलेगा।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने सोमवार को पीटीआई को बताया, ‘‘हां, हमने औपचारिक रूप से समिति का गठन किया है जो दिव्यांग क्रिकेटरों के क्रिकेट को देखेगी। यह अब बीसीसीआई की उप समिति होगी। भारत की दिव्यांग टीम अब बीसीसीआई के तत्वावधान में खेलेगी।’’

इस कदम की भारतीय महिला एकदिवसीय और टेस्ट टीम की कप्तान मिताली राज और डीसीसीआई ने भी सराहना की है।

डीसीसीआई ने ट्वीट किया, ‘‘हम डीसीसीआई दिव्यांग क्रिकेट समिति के गठन के लिए जय शाह, सौरव गांगुली, अरूण धूमल ओर बीसीसीआई की सभी राज्य और मान्यता प्राप्त इकाइयों के आभारी हैं। यह पहली बार है जब बीसीसीआई ने दिव्यांग क्रिकेटरों को मान्यता दी है और हमें अपने साथ जोड़ा है।’’

बीसीसीआई की सराहना करते हुए मिताली ने लिखा, ‘‘इस तरह के प्रेरणादायी और एतिहासिक फैसले के लिए बीसीसीआई बधाई का पात्र है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\