विदेश की खबरें | बिहार में कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ अभियान पर आधारित बीबीसी की फिल्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बीबीसी की एक नई डॉक्यूमेंट्री एक भारतीय पत्रकार के वीडियो पर आधारित है जिसमें उनके गृह राज्य बिहार में कन्या भ्रूण हत्या की समस्या तथा इसके खिलाफ जमीनी स्तर पर चलाए जा रहे अभियान को दिखाया गया है। यह इस सप्ताह रिलीज की जाएगी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 12 सितंबर बीबीसी की एक नई डॉक्यूमेंट्री एक भारतीय पत्रकार के वीडियो पर आधारित है जिसमें उनके गृह राज्य बिहार में कन्या भ्रूण हत्या की समस्या तथा इसके खिलाफ जमीनी स्तर पर चलाए जा रहे अभियान को दिखाया गया है। यह इस सप्ताह रिलीज की जाएगी।

अमिताभ पराशर की ‘द मिडवाइफ्स कन्फेशन’ को शनिवार से दो भागों में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) समाचार चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। यह उन दाइयों के अभूतपूर्व फुटेज पर आधारित है, जिन्होंने वर्षों से कटिहार और उसके आसपास के क्षेत्रों में घरेलू प्रसव में सहायता की है।

यह भ्रूण हत्या के परेशान करने वाले इतिहास को दर्शाती है और यह भी बताती है कि कैसे उन्हीं दाइयों के साथ काम करते हुए अनिला कुमार के अभियान ने इस समस्या से निपटने में मदद की।

पराशर ने सिरो देवी नामक एक दाई से पूछा, “हत्याओं का असली कारण क्या है?”

उन्होंने कहा, “असली कारण दहेज है। कोई और कारण नहीं है। लड़कों को उच्च माना जाता है, और लड़कियों को निम्न माना जाता है।”

इस डॉक्यूमेंट्री का फिल्मांकन, निर्माण और निर्देशन पिछले दो वर्षों में बीबीसी वर्ल्ड सर्विस की वैश्विक डॉक्यूमेंट्री शाखा बीबीसी आई इन्वेस्टिगेशन्स के लिए पत्रकारों और फिल्म निर्माताओं की एक टीम द्वारा किया गया है।

डॉक्यूमेंट्री का दूसरा और अंतिम भाग 21 सितंबर को ब्रिटेन में प्रसारित किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Scorecard: नवी मुंबई में यूपी वारियर्स महिला ने मुंबई इंडियंस महिला को 22 रनों से हराया, गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

IND U19 vs BAN U19, ICC Under 19 World Cup 2026 7th Match Scorecard: बुलावायो में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 239 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी और अभिज्ञान कुंडू ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Prediction: नवी मुंबई में आज दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का 11वां मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Fatima Jatoi and Arohi Mim: भारत में क्यों ट्रेंड कर रहे हैं पाकिस्तान-बांग्लादेश के ‘लीक वीडियो’? साइबर एक्सपर्ट्स ने किया बड़ा खुलासा

\