देश की खबरें | जेएनयूएसयू कार्यालय में प्रधानमंत्री मोदी पर बीबीसी के वृत्तचित्र का प्रदर्शन नहीं हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जवाहर लाल नेहरू (जेएनयू) छात्र संघ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बीबीसी के विवादित वृत्तचित्र का प्रस्तावित प्रदर्शन नहीं कर सका। एक छात्र संगठन ने आरोप लगाया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रसंघ के कार्यालय का बिजली और इंटरनेट कनेक्शन काट दिया।

नयी दिल्ली, 24 जनवरी जवाहर लाल नेहरू (जेएनयू) छात्र संघ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बीबीसी के विवादित वृत्तचित्र का प्रस्तावित प्रदर्शन नहीं कर सका। एक छात्र संगठन ने आरोप लगाया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रसंघ के कार्यालय का बिजली और इंटरनेट कनेक्शन काट दिया।

इस आरोप पर जेएनयू प्रशासन की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएसए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन साई बालाजी ने दावा किया कि छात्रों ने इसे देखने और साझा करने के लिए एक ऑनलाइन एप्लिकेशन के जरिए अपने मोबाइल फोन पर वृत्तचित्र को डाउनलोड किया।

जवाहरलाल नेहरू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) में वाम समर्थित डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (डीएसएफ), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएसए), स्टूडेंट फेडेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) के सदस्य शामिल हैं।

सरकार ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ट्विटर और यूट्यूब को ‘‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’’ नामक वृत्तचित्र के लिंक ब्लॉक करने का निर्देश दिया था। विदेश मंत्रालय ने वृत्तचित्र को एक ‘‘दुष्प्रचार का हथकंडा’’ बताते हुए खारिज कर दिया है। सरकार का कहना है कि इसमें निष्पक्षता का अभाव है और यह एक औपनिवेशिक मानसिकता को दर्शाता है।

विपक्षी दलों ने हालांकि वृत्तचित्र तक पहुंच को अवरुद्ध करने के सरकार के कदम की आलोचना की है।

वृत्तचित्र के प्रदर्शन के लिए मौजूद बालाजी ने दावा किया कि कुछ छात्रों ने अपने मोबाइल और अन्य उपकरणों पर डॉक्यूमेंट्री डाउनलोड की थी।

बालाजी ने कहा, ‘‘उन्होंने (जेएनयू प्रशासन ने) बिजली और इंटरनेट बंद कर दिया है। हमने अन्य छात्रों के साथ वृत्तचित्र साझा किया और इसे एक साथ देख रहे हैं।’’

बालाजी ने यह भी दावा किया कि परिसर में सादी वर्दी में पुलिसकर्मी घूम रहे थे।

हालांकि, पुलिस की कोई तत्काल प्रतिक्रिया नहीं आई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\