देश की खबरें | अब बलिया में मरे चमगादड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना महामारी की दहशत के बीच गोरखपुर के बाद अब बलिया जिले में भी चमगादड़ों के मर कर पेड़ों से गिरने की घटना से सनसनी फैल गई है।

जियो

बलिया (उप्र), 28 मई कोरोना महामारी की दहशत के बीच गोरखपुर के बाद अब बलिया जिले में भी चमगादड़ों के मर कर पेड़ों से गिरने की घटना से सनसनी फैल गई है।

मनियर क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के खड़ैंचा मौजे में साधन सहकारी समिति के पास बगीचे में वर्षों से पेड़ों पर चमगादड़ रहते हैं। ग्रामीणों के अनुसार पिछले कई दिन से चमगादड़ मर कर पेड़ों से गिर रहे हैं।

यह भी पढ़े | आरबीआई बांड को वापस लेना नागरिकों के लिए झटका, तत्काल बहाल करने की मांग करें लोग: कांग्रेस नेता पी चिदंबरम.

जिला वन अधिकारी श्रद्धा यादव ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया कि वन विभाग के संज्ञान में यह मामला आया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी ने चार मृत चमगादड़ को अपनी सुपुर्दगी में लिया है।

उन्होंने बताया कि मृत चमगादड़ का नमूना जांच के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने पुलवामा में बड़े फियादीन हमले की साजिश को किया नाकाम, आतंकी 40-45 किलो विस्फोटक से लदी कार से हमले के फिराक में थे.

स्वास्थ्य विभाग और वन विभाग के साथ ही पशु चिकित्साधिकारियों की टीम कल मौके पर पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृत चमगादड़ों का नमूना लिया।

इस बीच, खड़ैंचा मौजे गांव के प्रधान प्रतिनिधि राम तिवारी बबलू ने बताया कि मृत चमगादड़ों को कुत्ते नोच रहे हैं और कुछ लोग चमगादड़ का मांस खा भी रहे हैं।

बबलू ने आरोप लगाया कि इससे महामारी फैलने की आशंकाएं बलवती होने के बावजूद प्रशासन इस मसले को गम्भीरता से नहीं ले रहा।

गौरतलब है कि पिछले दिनों गोरखपुर के बेलघाट इलाके में भी बड़ी संख्या में चमगादड़ संदिग्ध हालात में मरे पाए गए थे। ग्रामीण इसे कोरोनावायरस से जोड़ कर देख रहे हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने आशंका जताई है कि उनकी मौत अत्यधिक गर्मी पड़ने और पानी उपलब्ध ना होने की वजह से हुई होगी। मृत चमगादड़़ों के सैंपल जांच के लिए बरेली स्थित भारतीय पशु अनुसंधान संस्थान भेजे गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान