देश की खबरें | एनसीबी की विभागीय जांच के आधार पर माना जा रहा कि आर्यन खान को छोड़ने के लिए कोई राशि नहीं मांगी गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (नीलाभ श्रीवास्तव)

(नीलाभ श्रीवास्तव)

नयी दिल्ली, 29 मई स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की एक विभागीय जांच के आधार पर माना जा रहा है कि क्रूज मादक पदार्थ मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को छोड़ने के एवज में कोई राशि नहीं मांगी गई थी।

एनसीबी के सतर्कता विभाग की जांच में पैसे मांगने के आरोप की पुष्टि करने संबंधी कोई सबूत नहीं मिला है।

दरअसल, इस मामले में प्रभाकर सैल नामक एक गवाह ने एक हलफनामे के अलावा मीडिया के साथ बातचीत में दावा किया था कि आर्यन खान को छोड़ने के लिए कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। इसके तुरंत बाद एनसीबी के महानिदेशक एस एन प्रधान ने इस मामले में एजेंसी के सतर्कता विभाग को जांच का आदेश दिया था।

आर्यन खान को पिछले साल दो अक्टूबर को कॉर्डेलिया क्रूज पर छापेमारी के दौरान पकड़ा गया था और 22 दिन जेल में बिताने के बाद उन्हें जमानत मिली थी। एनसीबी ने पर्याप्त सबूतों की कमी के कारण इस मामले में आर्यन खान को क्लीन चिट दे दी है।

प्रभाकर सैल जिनकी अब मौत हो चुकी है, ने आरोप लगाया था कि उन्होंने मामले में एक गवाह केपी गोसावी को सैम डिसूजा नाम के एक व्यक्ति के साथ फोन पर बात करते हुए सुना था। प्रभाकर के मुताबिक, वे 18 करोड़ रुपये में इस मामले को सुलझाने के सौदे के बारे में बात कर रहे थे, जिसमें से आठ करोड़ रुपये एनसीबी की मुंबई इकाई के तत्कालीन क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े को दिए जाने थे।

पुलिस के मुताबिक, प्रभाकर सैल (40) की अप्रैल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।

सैल ने दावा किया था कि तीन अक्टूबर, 2021 को उन्होंने गोसावी को सैम के साथ शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी से मिलते हुए देखा और मुंबई के लोअर परेल इलाके में खड़ी नीली मर्सिडीज कार में उनकी एक छोटी मुलाकात हुई। उन्होंने अपने हलफनामे में कहा था कि उन्होंने दो बैग एकत्र किए जिनमें 38 लाख रुपये नकद थे।

वानखेड़े ने जहां इन आरोपों से इनकार किया है, वहीं गोसावी वर्तमान में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में पुणे की जेल में बंद है।

सूत्रों ने कहा कि सतर्कता विभाग की जांच में कथित तौर पर पाया गया है कि आर्यन खान के परिवार से वसूली के आरोप सही नहीं हैं क्योंकि आरोप की पुष्टि करने वाले कोई भौतिक या तकनीकी सबूत नहीं मिले। उन्होंने कहा कि कथित साजिश में सैल द्वारा नामित लोगों ने जांचकर्ताओं या संबंधित किसी अन्य व्यक्ति द्वारा इस तरह की कोई मांग किए जाने से इनकार किया।

समझा जाता है कि सतर्कता विभाग की जांच टीम ने "सभी पक्षों" से पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए, जिनमें सैल और एनसीबी की मुंबई इकाई के वानखेड़े, वी वी सिंह तथा आशीष रंजन प्रसाद जैसे अधिकारी एवं शाहरुख खान तथा ददलानी शामिल हैं।

एनसीबी के उप-महानिदेशक (उत्तरी क्षेत्र) ज्ञानेश्वर सिंह द्वारा की गई इस जांच की अंतिम रिपोर्ट जल्द ही महानिदेशक प्रधान को सौंपे जाने की उम्मीद है।

रवि कांत नेत्रपाल

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी