देश की खबरें | बीए.2.38 के चलते अस्पताल में भर्ती होने की दर, रोग की गंभीरता नहीं बढ़ी है :इन्साकॉग बुलेटिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओमीक्रोन के उप-स्वरूप बीए.2 से उत्पन्न हुए बीए.2.38 ने अस्पताल में भर्ती होने की दर और रोग की गंभीरता नहीं बढ़ाई है तथा हाल में संक्रमण से कुछ लोगों की हुई मौत पहले से उनके किसी अन्य रोग से पीड़ित रहने के चलते हुई।

नयी दिल्ली, 10 जुलाई ओमीक्रोन के उप-स्वरूप बीए.2 से उत्पन्न हुए बीए.2.38 ने अस्पताल में भर्ती होने की दर और रोग की गंभीरता नहीं बढ़ाई है तथा हाल में संक्रमण से कुछ लोगों की हुई मौत पहले से उनके किसी अन्य रोग से पीड़ित रहने के चलते हुई।

बुलेटिन में इंडियन सार्स-कोवी-2 जीनोमिक्स संघ (इन्साकॉग) ने कहा कि बीए.2 के कई मामलों को बीए.2.38 में वर्गीकृत किया गया है और यह उन नमूनों में मौजूद प्रतीत होता है जिनका हाल में अनुक्रमण किया गया।

इसमें कहा गया है, ‘‘हालांकि, अब तक इससे अस्पताल में भर्ती होने की दर या रोग की गंभीरता में वृद्धि होने की कोई रिपोर्ट नहीं हैं। वहीं, हाल ही में दर्ज मौत के कुछ मामले पहले से उस मरीज के किसी अन्य बीमारी से पीड़ित रहने के कारण सामने आए। कोविड-19 से बचाव के लिए जरूरी एहतियात बरतने से संक्रमण में कमी आने की संभावना है और इसलिए इसका सुझाव दिया जाना जारी है। ’’

इन्साकॉग की ओर से 13 जून को एक बुलेटिन रविवार को जारी किया गया, जिसमें कहा गया है कि बीए.2 भारत में सबसे प्रमुख उप-स्वरूप बना हुआ है।

इसने कहा, ‘‘हालांकि रोग की गंभीरता के चलते अस्पताल में भर्ती होने की दर उतनी नहीं बढ़ी। इन्साकॉग मौजूदा स्थिति पर करीबी निगरानी रख रहा है।’’

इन्साकॉग ने 30 मई को एक अन्य बुलेटिन में कहा था कि भारत में तब तक बीए.4 के पांच मामले और बीए.5 के तीन मामले सामने आये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल!

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\