खेल की खबरें | बार्टी ने सिडनी टूर्नामेंट से नाम वापिस लिया, सीधे मेलबर्न रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अब वह आस्ट्रेलियाई ओपन के लिये सीधे मेलबर्न जायेंगी । एडीलेड से सीधे मेलबर्न जाना वैसे भी आसान है और 17 जनवरी से शुरू हो रहे साल के पहले ग्रैंडस्लैम में वह तरोताजा रहकर उतरना चाहती है ।

अब वह आस्ट्रेलियाई ओपन के लिये सीधे मेलबर्न जायेंगी । एडीलेड से सीधे मेलबर्न जाना वैसे भी आसान है और 17 जनवरी से शुरू हो रहे साल के पहले ग्रैंडस्लैम में वह तरोताजा रहकर उतरना चाहती है ।

उन्होंने सोमवार को कहा ,‘‘ यह असाधारण सप्ताह रहा है । हमने कई एकल और युगल मैच खेले और कोर्ट पर काफी समय बिताया । आस्ट्रेलिया ओपन के लिये तैयारी अच्छी है ।’’

बार्टी ने एलेना रिबाकिना को 6 . 3, 6 . 2 से हराकर एडीलेड इंटरनेशनल एकल खिताब जीता । युगल में उन्होंने स्टोर्म सैंडर्स के साथ मिलकर खिताब अपने नाम किया ।

सोमवार को ही कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निक किर्गियोस भी सिडनी में टूर्नामेंट से हट गए और उनका अगले सोमवार से शुरू हो रहे आस्ट्रेलियाई ओपन में खेलना भी संदिग्ध है।

किर्गियोस ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘मैं सभी के साथ पारदर्शी रहना चाहता हूं। सिडनी टूर्नामेंट से मेरे हटने का कारण यह है कि मैं कोविड पॉजिटिव पाया गया हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं स्वस्थ महसूस कर रहा हूं और कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं।’’

सोमवार को सिडनी टूर्नामेंट में दो बार की विंबलडन चैंपियन पेत्रा क्वितोवा ने अरांत्सा रुस को 3 . 6, 7 . 6, 7 . 5 से हराया।

मेलबर्न में एक अन्य टूर्नामेंट में चोटी के खिलाड़ी रफेल नडाल ने अमेरिका के मैक्सिम क्रेसी को 7 . 6, 6 . 3 से मात दी । दूसरी वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप ने वेरोनिका कुडेरमेटोवा को 6 . 2, 6 . 3 से हराकर खिताब जीता । एडीलेड इंटरनेशनल पुरूष फाइनल में गाएल मोंफिल्स ने कारेन खाचानोव को 6 . 4, 6 . 4 से हराया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs CSK, IPL Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Delhi-Dehradun Expressway Inauguration: अब सिर्फ ढाई घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से देहरादून, 14 अप्रैल को PM मोदी के हाथों होगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Score Update: राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड