देश की खबरें | राजस्थान में केन्द्रीय जेलों में कैदियों को वर्णानुक्रम में बैरक आवंटित की जाएंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के जेल विभाग ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए केन्द्रीय जेलों में कैदियों को वर्णानुक्रम में बैरक आंवटित करने का निर्णय किया है। इससे पूर्व, जेलर या जेल अधीक्षक के विवेक पर कैदियों को बैरक में रखा जाता था।

जयपुर, 24 जून राजस्थान के जेल विभाग ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए केन्द्रीय जेलों में कैदियों को वर्णानुक्रम में बैरक आंवटित करने का निर्णय किया है। इससे पूर्व, जेलर या जेल अधीक्षक के विवेक पर कैदियों को बैरक में रखा जाता था।

इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करने वाले जेल महानिदेशक राजीव दासोत ने कहा कि इस पहल से व्यवस्थाओं में निष्पक्षता और पारदर्शिता आएगी।

उन्होंने कहा कि कैदियों को बैरक आवंटन के बारे में स्थानीय जेल प्रशासन निर्णय लिया करता था और ऐसी शिकायतें मिलती थीं कि जेल अधिकारी बैरक आवंटन में मनमानी करते हैं तथा इससे भ्रष्टाचार की संभावनाएं थीं।

दासोत ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए जेल अधिकारियों को कैदियों को वर्णानुक्रम में बैरक आवंटन के निर्देश जारी किए गए हैं। सभी जेल प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि कैदयों को उनके नाम के वर्णानुक्रम में बैरक में भेजा जाए।

उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से भेदभाव और भ्रष्टाचार की संभावना खत्म होगी तथा इसके साथ ही ये भी निर्देश दिए गए हैं कि जो कैदी प्रतिद्वंद्वी गिरोह से हैं, उन्हें एक साथ न रखा जाए ताकि जेलों में गैंगवार न हो।

राजस्थान में एक विशेष केन्द्रीय जेल सहित 10 केन्द्रीय जेल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\